1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan 2024 and Horoscope: राशिनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पूजा सामग्री, महादेव की बरसेगी विशेष कृपा, पूरी होगी सभी मनोकामना

Sawan 2024 and Horoscope: राशिनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पूजा सामग्री, महादेव की बरसेगी विशेष कृपा, पूरी होगी सभी मनोकामना

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 02, 2024 08:11 am IST,  Updated : Aug 02, 2024 08:13 am IST

Sawan 2024: भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए राशिनुसार शिवलिंग पर ये चीजें अर्पित करनी चाहिए। ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए कि राशिनुसार शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ और फलदायी रहेगा।

Sawan 2024 - India TV Hindi
Sawan 2024 Image Source : INDIA TV

Sawan 2024 and Horoscope: सावन मास जप, तप और ध्यान के लिए सर्वोत्तम होता है। लेकिन इसमें सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार चंद्रमा का दिन होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं। इसलिए इस दिन पूजा करने से न केवल चंद्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है। स्वास्थ्य समस्या हो, विवाह में बाधा हो या दरिद्रता, सावन के सोमवार को महादेव की पूजा करने से हर बड़े संकट से छुटकारा पाया जा सकता है। सोमवार के अलावा सावन शिवारत्रि का दिन भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। सावन शिवरात्रि के दिन सभी भक्त गंगा नदी से जल भरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। कुछ लोग दूध, दही,  गन्ने का रस और शहद से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए कि आपको अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक किस चीज से करना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के भक्तों को शहद और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को फूल चढ़ाएं। इससे स्वास्थ्य और रोजगार में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

वृष राशि

वृष राशि के भक्तों को दूध और दही से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। इससे करियर और संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और दुर्घटनाओं से बचाव होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को शिवरात्रि के दिन शहद और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। समृद्धि प्राप्त होगी और संतान प्राप्ति आसान होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को दूर्वा और दही से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। तनाव कम होगा। जीवन में स्थिरता आएगी।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को शिवरात्रि पर भगवान शिव का दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए। विवाह और नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा गन्ने के रस और शहद, दूध से करनी चाहिए। विवाद, मुकदमे और तनाव से आप बचेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं और आरती करें। हर काम में सफलता मिलेगी। कोई बाधा नहीं आएगी।

मकर राशि

आपकी राशि के लोगों को भगवान शिव का गंगाजल में गुड़ मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को तिल और जल चढ़ाएं। संतान और विवाह से जुड़ी समस्याओं में सुधार होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव को दही से प्रसन्न करना चाहिए। मानसिक शांति मिलेगी और गुस्से पर नियंत्रण रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को भगवान शिव का दूध, शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की कमी नहीं होगी।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Sawan Shivratri 2024: आज मनाई जा रही है सावन शिवरात्रि, शिव चालीसा पाठ के साथ भोलेनाथ के इन मंत्रों का जरूर करें जाप

Sawan Shivratri 2 August 2024: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर करें इन चीज़ों का दान, कई कष्ट होंगे दूर, घर में रहेगी सुख-समृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म