1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan 2023 Upay: सावन के महीने में कर लें ये 5 काम, नहीं रुकेगी पैसों की बरसात, शिव जी की कृपा से छू भी नहीं पाएंगे दुख!

Sawan 2023 Upay: सावन के महीने में कर लें ये 5 काम, नहीं रुकेगी पैसों की बरसात, शिव जी की कृपा से छू भी नहीं पाएंगे दुख!

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 04, 2023 08:57 pm IST,  Updated : Aug 04, 2023 09:00 pm IST

Sawan 2023 Upay: सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। कहा जाता है कि इस महीने में वास्तु के कुछ उपाय करने से आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Sawan 2023 Upay- India TV Hindi
Sawan 2023 Upay Image Source : INDIA TV

Sawan 2023 Upay: हिंदू धर्म में सावन महीने को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। कई जगहों पर इस महीने को पर्व के रूप में मनाया जाता है। सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि जो भी भक्त इस दौरान पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही भोलेनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आपको बता दें कि सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है जिसका समापन 31 अगस्‍त 2023 को होगा। ऐसे में इस दौरान आप कुछ खास उपाय करके भगवान शिव की कृपा पा सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

सावन माह में जरूर करें ये काम

1. महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप

सावन माह में नियमित रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ऐसा करना बहुत ही फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। 

2. तांडव स्त्रोत का करें पाठ

नियमित रूप से सावन के महीने में शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से जीवन में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है। शिव तांडव स्त्रोत का पाठ ब्रह्म मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है। 

3. पारद शिवलिंग लाएं घर

अगर आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो इससे छुटकारा पाने के लिए सावन के महीने में पारद शिवलिंग अपने घर लाएं। फिर इसकी नियमित रूप से पूजा करें। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। साथ ही शिव जी की कृपा भी बनी रहेगी। 

4.  घर में लगाएं शमी का पौधा

वास्तु शास्त्र में शमी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं अगर आपके घर की तरक्की रुक गई है तो सावन सोमवार के दिन इस पौधे को घर लाकर लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। वास्तु के अनुसार शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। 

5. रुद्राक्ष करें धारण

रुद्राक्ष शिव जी को बेहद प्रिय है। माना जाता है कि रुद्राक्ष धारण करने वालों पर भोलेनाथ की जमकर कृपा बरसती है। यह न केवल नकारात्मक प्रभाव को दूर करता है बल्कि व्यक्ति के मन को भी शांत करता है। इसलिए सावन माह में इसे जरूर धारण करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

परमा एकादशी के दिन भूलकर न करें ये गलतियां, वरना घर में पड़ जाएगा पैसों का अकाल!

Raksha Bandhan Special: साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं इस मंदिर के कपाट, यहां राखी बांधने से भाई पर कभी नहीं आता कोई संकट

Vastu Tips: क्या चोरी करके मनी प्लांट लगाना सही है? न करें ये 5 गलतियां, तिजोरी हो जाएगी खाली

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म