1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shani Pradosh 2024 Upay: आज शनि प्रदोष के दिन करें ये आसान उपाय, हर प्रकार का भय होगा दूर, सभी इच्छाएं भी होंगी पूरी

Shani Pradosh 2024 Upay: आज शनि प्रदोष के दिन करें ये आसान उपाय, हर प्रकार का भय होगा दूर, सभी इच्छाएं भी होंगी पूरी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 17, 2024 08:21 am IST,  Updated : Aug 17, 2024 09:15 am IST

Shani Pradosh 2024: आज शनि प्रदोष का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भोलेनाथ और शनि देव की पूजा करना लाभदाय होता है। वहीं शनि प्रदोष के दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन में परेशानियां दूर होती हैं।

Shani Pradosh 2024- India TV Hindi
Shani Pradosh 2024 Image Source : INDIA TV

Shani Pradosh Vrat 2024 Upay: प्रत्येक महीने में दो पक्ष होते हैं- एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष। इन दोनों ही पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है और प्रदोष व्रत में भी प्रदोष काल का महत्व होता है। आपको बता दूं कि प्रदोष काल उस समय को कहा जाता है, जब दिन छिपने लगता है यानी सूर्यास्त के ठीक बाद वाले समय और रात्रि के प्रथम प्रहर को प्रदोष काल कहा जाता है। त्रयोदशी के दिन प्रदोष काल के समय भगवान शंकर की पूजा का विधान है। त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है, उसे जीवन में सुख ही सुख मिलता है।

अतः आज के दिन शिव प्रतिमा के दर्शन अवश्य ही करने चाहिए। वैसे तो यह वार के हिसाब से यह जिस दिन पड़ता है, उसी के अनुसार इसका नामकरण होता है। जैसे - आज शनिवार का दिन है, इसलिए आज का प्रदोष शनि प्रदोष व्रत है। अतः आज शनि प्रदोष व्रत है और शनि प्रदोष के दिन भगवान शंकर के साथ ही शनि देव की पूजा का बड़ा ही महत्व है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज के दिन किये जाने वाले खास उपायों की।

  1. अगर आपको हमेशा किसी न किसी चीज़ का भय बना रहता है, जिसके चलते आप तनाव महसूस करते हैं, तो आज के दिन सवा किलो काली उड़द और दो लड्डू मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दान करें।

  2. अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिविटी बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन किसी जरूरतमंद को काला कंबल भेंट करें।

  3. अगर आप ऑफिस में अपने सहयोगियों का साथ बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल दान करें। साथ ही शनि देव के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है-शं ऊँ शं नमः।

  4. अगर आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं तो आज के दिन कौए को रोटी खिलाएं। साथ ही शनि देव के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।

  5. अगर आप अपने बच्चे की तरक्की चाहते हैं तो आज के दिन किसी लौहार या बढ़ई को उसकी जरूरत की कोई वस्तु दान कर दें।

  6. अगर आपका किसी भी काम में मन नहीं लग रहा है, जिसके चलते आपको बिजनेस में भी नुकसान हो रहा है, तो आज के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साथ ही अपने चाचा या ताऊ को काले रंग की शर्ट गिफ्ट करें।

  7. अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रखना चाहते हैं तो आज के दिन काली गाय के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर, उसे बूंदी का लड्डू खिलाएं। साथ ही उसके दाहिने सींग को छूकर आशीर्वाद लें।

  8. अगर आप अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन कोई काला कपड़ा लेकर, उस पर काली उड़द की दाल रखकर शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को दान कर दें।

  9. अगर आप संतान प्राप्ति की चाह रखते हैं तो आज के दिन एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर, उसमें अपना चेहरा देखकर शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को कटोरी सहित दान कर दें। अगर आप कांसे की कटोरी न ले सकें तो स्टील की कटोरी में डालकर दे दें।

  10. अगर आप अपने परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि करना चाहते हैं तो आज शनि प्रदोष के दिन शाम के समय रोटी पर सरसों का तेल चुपड़कर काले कुत्ते को खिलाएं।

  11. अगर आप आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं तो आज के दिन नीला पुष्प लेकर पीपल के पेड़ के पास रखकर घर वापस आ जाएं और घर आकर शनि देव के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है -'ऊं शं शनैश्चराय नम:।

  12. अगर आप अपने सारे कष्ट को दूर करके एक खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं तो आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही शनि के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Finance Horoscope 19th to 25th August 2024: पैसों के निवेश के लिए यह सप्ताह रहेगा बेहद फायदेमंद, आर्थिक स्थिति पहले से होगी ज्यादा मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म