1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sheetala Ashtami 2025 Muhurat: शीतला अष्टमी की पूजा इस मुहूर्त में करें, देवी मां की मिलेगी असीम कृपा, ये रोग भी रहेंगे दूर

Sheetala Ashtami 2025 Muhurat: शीतला अष्टमी की पूजा इस मुहूर्त में करें, देवी मां की मिलेगी असीम कृपा, ये रोग भी रहेंगे दूर

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 17, 2025 02:40 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 02:40 pm IST

Sheetala Ashtami 2025: मार्च में इस दिन शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन देवी मां की उपासना करने से कई रोग दूर रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि शीतला अष्टमी की पूजा के लिए कौनसा समय सबसे उत्तम रहेगा।

शीतला अष्टमी- India TV Hindi
शीतला अष्टमी Image Source : INDIA TV

Sheetala Ashtami 2025 Date and Shubh Muhurat: हर साल चैत्र माह की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में शीतला माता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा करने से माता रानी भक्तों की सभी मुरादें पूरी करती हैं। शीतला अष्टमी खासतौर से मालवा, निमाड़, राजस्थान और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है। शीतला अष्टमी को बासौड़ा, बूढ़ा बसौड़ा या बसियौरा नामों से भी जाना जाता है। इस साल शीतला अष्टमी का उपवास 22 मार्च को रखा जाएगा। तो चलिए जानते है शीतला अष्टमी पूजा मुहूर्त और महत्व के बारे में। 

शीतला अष्टमी 2025 पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 22 मार्च को सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर होगा। अष्टमी तिथि समाप्त 23 मार्च को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा। शीतला अष्टमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 41 मिनट से सुबह 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। 

शीतला अष्टमी महत्व 

शीतला अष्टमी के दिन देवी मां को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है, जिसे एक दिन पहले यानी सप्तमी तिथि के दिन ही तैयार कर लिया जाता है। दरअसल, शीतला माता को शीतल चीजें प्रिय हैं इसलिए उन्हें ठंडी चीजों का भोग लगाया जाता है। वहीं शीतला अष्टमी के दिन भक्तगण भी बासी भोजन का ही सेवन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे कई रोग और संक्रमण दूर रहते हैं। वहीं शीतला माता की पूजा करने से चेचक और खसरा जैसे रोग भी दूर रहते हैं। शीतला माता के भक्तों को इन रोगों के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।

शीतला माता को लगाएं इन चीजों का भोग

  • मीठे चावल
  • पूड़ी-हलवा
  • मिठाई
  • बासी पुआ
  • गुड़ी से बनी चीजें
  • चने का दाल

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2025: चैत्र माह का पहला प्रदोष कब रखा जाएगा 26 या 27 मार्च? जानिए सही डेट और पूजा नियम

Hanuman Jayanti 2025: इस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती, यहां जान लीजिए डेट और मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म