1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Somwar Upay: सोमवार के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान, भगवान भोलेनाथ करेंगे आपकी सभी मनोकामना पूरी

Somwar Upay: सोमवार के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान, भगवान भोलेनाथ करेंगे आपकी सभी मनोकामना पूरी

 Published : Nov 21, 2022 07:24 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 07:24 pm IST

सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव को अर्पित होता है। इस दिन कुछ चीजों का दान करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में चंद्र ग्रह को मजबूती मिलती है।

सोमवार के दिन करें इन 5 चीजों का दान- India TV Hindi
सोमवार के दिन करें इन 5 चीजों का दान Image Source : FREEPIK

भगवान शिवजी की पूजा के लिए सोमवार का दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव के साथ चंद्रमा से भी संबंधित है। ऐसे व्यक्ति जिनके जीवन में ग्रहों के प्रतिकूल प्रभावों के कारण कई तरह की समस्याएं बनी हुई हैं उन्हें सोमवार के दिन पूजा और कुछ उपायों को करने से समस्या का समाधान होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में जब कोई ग्रह नीच स्थिति में होता है तो उस ग्रह से संबंधित दान करने का विधान है। इससे उस ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। सोमवार के दिन भगवान शिव और चंद्रदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शास्त्रों में भी मंत्रों और दान का वर्णन किया गया है। आइए जानते हैं सोमवार के दिन किन चीजों का करना चाहिए दान।

सोमवार के दिन करें इन 5 चीजों का दान

सफेद वस्त्र का दान

सोमवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही चंद्र देव की भी कृपा मिलती है।

Hindu Temples: इस मंदिर में हनुमान जी के साथ विराजमान है एक स्त्री की प्रतिमा, जानें प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में

 दूध का दान
सोमवार के दिन दूध का दान करना फलदायी होता है। क्योंकि भगवान शिव का भी दूध से अभिषेक किया जाता है। इसलिए यदि आप इस दिन गरीबों में दूध का दान करते हैं तो इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है।

 चांदी का दान
ज्योतिष शास्त्र में चांदी को चंद्र ग्रह का आधिपत्य कहा गया है। सोमवार के दिन चांदी का दान करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। आप अपने सामर्थ्य के अनुसार चांदी या चांदी से बनी कुछ वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

 चावल का दान
सोमवार के दिन चावल या फिर चावल और दूध से बनी खीर का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सफलता के लिए बंद पड़े सभी मार्ग खुलते हैं।

शिव मंदिर में करें इन चीजों का दान
भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर बच्चों और गरीबों में अन्न, फल, सफेद मिठाई या पैसों का दान कर सकते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

Vastu Tips: अगर शरीर में रहती है तकलीफ तो आज ही करें दिशा की वास्तु में सुधार

सोमवार के दिन न करें ये कार्य

  • सोमवार के दिन पूर्व दिशा में दिशा शूल होता है।  इसलिए इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें।
  • सोमवार के दिन मांस-मंदिरा का त्याग करें।
  • सोमवार को भगवान शिवजी की पूजा में तुलसी पत्ते न चढ़ाएं।
  • इस दिन काले रंग के कपड़े पहनकर पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • सोमवार के दिन कटहल, सरसों साग, काला तिल, काली उड़द और बैंगन जैसी चीजों के सेवन से परहेज करें।

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म