1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Surya Dev Puja Niyam: आज रविवार के दिन इस तरह से करें सूर्य देव की पूजा, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, पूरी होगी हर मनोकामना

Surya Dev Puja Niyam: आज रविवार के दिन इस तरह से करें सूर्य देव की पूजा, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, पूरी होगी हर मनोकामना

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 05, 2025 06:53 am IST,  Updated : Jan 05, 2025 06:53 am IST

Surya Dev Puja: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा इस तरह से करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। तो आइए जानते हैं सूर्य देव पूजा विधि और मंत्रों का बारे में।

सूर्य देव पूजा नियम- India TV Hindi
सूर्य देव पूजा नियम Image Source : INDIA TV

Surya Dev Puja Niyam: सप्ताह का रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करने से निरोगी शरीर और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन अगर आप प्रतिदिन सूर्य देव की पूजा नहीं कर पा रहे हैं तो रविवार के दिन भगवान भास्कर की उपासना जरूर करें। ऐसा करने से भी आपको उचित फल का प्राप्ति होगी। तो चलिए अब जानते हैं कि रविवार के दिन किस विधि और नियम के साथ सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। 

सूर्य देव पूजा विधि

  • रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। 
  • इसके बाद तांबे के लोटे में जल लें और उसमें रोली, लाल फूल, अक्षत डाल कर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • सूर्य देव को अर्घ्य देते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। 
  • सूर्य को जल देते समय अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखें। 
  • सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद जो जल जमीन पर गिरता है उसे लेकर अपने मस्तक पर लगा लें। कहा जाता है कि ऐसा करने से सूर्य देव आपकी सारी इच्छाएं पूरी करेंगे।
  • अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो नियमित रूप से भगवान भास्कर को जल अर्पित करें। 

सूर्य देव मंत्र

  1. ऊं आदित्य नम:
  2.  ऊं घृणि सूर्याय नमः
  3. ॐ सूर्याय नम: 
  4. ॐ भास्कराय नमः 

रविवार के दिन न करें ये काम

  • रविवार के दिन अगर तामसिक चीजों का सेवन न करें।
  • रविवार के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
  • रविवार के दिन पिता से किसी भी तरह के वाद विवाद करने से बचें। सूर्य पिता का कारक ग्रह माने जाते हैं।
  • अगर रविवार का व्रत रख रहे हैं तो इस दिन नमक का सेवन न करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Grahan 2025: साल 2025 में इतनी बार लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, यहां जानिए डेट और टाइमिंग

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में डुबकी लगाने से पहले जान लें धर्म गुरुओं की वाणी, स्नान से पहले ये बातें जानना है जरूरी

Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखी ये 5 चीजें बनती हैं आर्थिक हानि का कारण, इनको हटाते ही पलट जाती है किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म