1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Numerology 29 October 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा धनतेरस का दिन, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 29 October 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा धनतेरस का दिन, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 29, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 29, 2024 06:30 am IST

Numerology 29 October 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (29 अक्टूबर) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology- India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 29 October 2024: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज भौम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक वैधृति योग रहेगा।आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 विद्यार्थियों की आज पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी, पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना किसी दोस्त के माध्यम से मिलेगी।
  • मूलांक-2 आज आप बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे।
  • मूलांक-3 आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए, नहीं तो कार्यों पर भी असर पड़ेगा।
  • मूलांक-4 छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • मूलांक-5 आत्मविश्वास से आज जो भी फैसला करेंगे वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  • मूलांक-6 किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा।
  • मूलांक-7 करियर बेहतर बनाने के लिए किये गए प्रयास सफल होंगे, आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।
  • मूलांक-8 ग्राफिक डिजाइनर्स को आज अच्छा अवसर मिलेगा, नए काम के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ेगी।
  • मूलांक-9 आज बड़ों की बातें ध्यान से सुनें इससे आपको कुछ जरूरी जानकारी मिलेगी। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope: दिवाली के इस सप्ताह में किसके घर आएंगी मां लक्ष्मी? जानें किन जातकों का खुलेगा भाग्य, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने से धन-दौलत में होती है कई गुना अधिक वृद्धि, जानें इस दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म