1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. कपूर के इन साधारण उपाय आजमाएं दूर करें पैसों की तंगी, कुबेर देव होंगे प्रसन्न

कपूर के इन साधारण उपाय आजमाएं दूर करें पैसों की तंगी, कुबेर देव होंगे प्रसन्न

 Published : Nov 23, 2022 09:26 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 09:26 pm IST

Camphor: कपूर के कुछ साधारण उपाय आजमा कर आप बहुत से दुर्भाग्य से बच सकते हैं। इन साधारण उपाय को करके आप कुबेर देव को खुश कर सकते हैं।

Camphor freepik- India TV Hindi
Camphor Image Source : CAMPHOR FREEPIK

Camphor: हिंदू धर्म में कपूर का बहुत महत्व है। पूजा करने के बाद कपूर किया जाता है। ऐसा कहा जाता है की कपूर करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। बिना कपूर के किसी भी धार्मिक कार्य को अधूरा कहा जाता है। साथ ही ऐसा कहा जाता है की घर में आरती करने के बाद कपूर जरूर जलाना चाहिए। इससे धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं रोज घर में कपूर जलाने से धन की कमी (Financial Crunch) दूर होती ही है। साथ ही घर में बरकत होती है। मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर देव भी खुश होते हैं। कपूर के कुछ साधारण उपाय को आजमा कर आप रातों-रात मालामाल बन सकते हैं।  

Bride Griha Pravesh: शादी के बाद ऐसे करें नववधू का गृह प्रवेश, घर पर बनी रहेगी सुख-शांति

धन प्राप्ति के लिए उपाय

  1. कपूर और लौंग के इस उपाय को आजमा कर आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। बस आपको रात में एक चांदी की कटोरी में (चांदी की कटोरी न हो तो कोई अन्य कटोरी ले सकते हैं) कपूर और लौंग को एक साथ जलाना हैं।
  2. अगर आपका धन लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है और आपको धन की प्राप्ति नहीं हो रही हैं। तो आप ये उपाय आजमा सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए बस आपको गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखकर उसे जलाना होगा। कपूर के जल जाने के बाद यह फूल देवी दुर्गा को चढा दें। 
  3. सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं। ऐसे करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी साथ ही घर में सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी रहेंगी। 
  4. अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो आप नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर उससे स्नान करें। ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म