1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान-दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, घर में बनी रहेगा सुख-समृद्धि

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान-दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, घर में बनी रहेगा सुख-समृद्धि

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 21, 2024 06:16 pm IST,  Updated : May 21, 2024 06:20 pm IST

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना काफी पुण्यकारी माना गया है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए भी यह दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Vaishakh Purnima 2024- India TV Hindi
Vaishakh Purnima 2024 Image Source : INDIA TV

Vaishakh Purnima 2024 Date: 23 मई को वैशाख पूर्णिमा मनाई जाएगी। शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन  विष्णु जी और लक्ष्मी माता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा का विधान भी है। पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा का पाठ करता है। साथ ही भगवान को केले की फली, तुलसीदल आदि का भोग लगाता है उसके परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना भी पुण्यकारी बताया गया है। तो आइए जानते हैं कि वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए क्या शुभ मुहूर्त रहेगा और इस दिन क्या करना फलदायी होगा।

वैशाख पूर्णिमा 2024 स्नान-दान शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा का आरंभ 22 मई 2024 को शाम 6 बजकर 47 मिनट से होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 23 मई को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। वहीं वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा। स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 4 मिनट से सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये काम, पितृ होंगे प्रसन्न

  1. पूर्णिमा के दिन पानी से भरा मिट्टी का घड़ा, छतरी, अन्न, फल और कपड़े का दान करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

  2. वैशाख पूर्णिमा के दिन एक लोटे पानी में दूध और काला तिल मिलाकर पीपल के पेड़ को अर्पित करें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों का आशीर्वाद देते हैं।

  3. पूर्णिमा के दिन कौवा, चिड़िया, कुत्ता और गाय को लिए अन्न और जल की व्यवस्था करें। पशु-पक्षी को पानी और दाना खिलाने से पितृ तृप्त होते हैं। कहा जाता है कि जीवों के जरिए पितृ पानी और अन्न ग्रहण करते हैं।

  4. वैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में जाकर स्नान करें और फिर गरीब और जरूरतमंदों को दान करें। अगर ऐसा संभव नहीं है तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत कब है? जानिए सही डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व

Chaturmas 2024: इस दिन से बंद हो जाएंगे सभी मांगलिक कार्य, जानें कब से शुरू हो रहे हैं चातुर्मास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म