1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vivah Muhurat 2023: आज चातुर्मास के खत्म होते ही बजने लगेगी शहनाई, जानें नवंबर-दिसंबर में शादी के कौन-कौन से हैं शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2023: आज चातुर्मास के खत्म होते ही बजने लगेगी शहनाई, जानें नवंबर-दिसंबर में शादी के कौन-कौन से हैं शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 23, 2023 08:21 am IST,  Updated : Nov 23, 2023 09:04 am IST

Nov-December 2023 Shubh Muhurat: 23 नवंबर को चातुर्मास समाप्त हो रहा है और इसी के साथ मांगलिक कार्यक्रम फिर से शुरू हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि नवंबर और दिसंबर में शादी के कितने शुभ मुहूर्त हैं।

Shubh Muhurat 2023- India TV Hindi
Shubh Muhurat 2023 Image Source : INDIA TV

November-December 2023 Shadi Shubh Muhurat: आज यानी गुरुवार को देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास का समापन हो रहा है। हिंदू धर्म में चातुर्मास के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य पूरी तरह वर्जित होते हैं। दरअसल, चातुर्मास के शुरू होते ही भगवान विष्णु 4 माह के लिए शयनकाल में चले जाते हैं, उसके बाद सीधे कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं। बता दें कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की हरिशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत हुई थी। ये चातुर्मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तक होते हैं।

नवंबर- दिसंबर 2023 शादी-विवाह शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य बिना शुभ मुहूर्त के संपन्न नहीं होते हैं। ऐसे ही शादी-विवाह भी शुभ लगन में तय किए जाते हैं। नवंबर 2023 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त की तिथि रहेगी- 23, 24, 27, 28, 29 नवंबर। वहीं दिसंबर में शादी लिए शुभ मुहूर्त हैं-  5, 6, 7, 8, 9, 11 और 15 दिसंबर।

नवंबर- दिसंबर 2023 के गृह प्रवेश मुहूर्त

  • नवंबर 2023 गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त- 23, 27 और 29 नवंबर
  • दिसंबर 2023 के गृह प्रवेश मुहूर्त- 6, 8, 15 और 21

इस बार 5 महीने का था चातुर्मास?

मालूम हो कि चातुर्मास 4 माह का होता है लेकिन इस साल चातुर्मास 5 महीने तक था। इस बार सावन मास में अधिकमास या मलमास लगा था, जिससे सावन दो महीने का था।  इस तरह से भगवान विष्णु 4 माह की जगह 5 माह तक योग निद्रा में थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब तक (5 माह) विष्णु जी योग निद्रा में रहते हैं तब तक सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ करते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Dev Uthani Ekadashi 2023: आज भगवान विष्णु को जरूर अर्पित करें ये 1 चीज, पूरी होगी हर कामना

तुलसी विवाह के दिन बन रहे हैं 3 शुभ संयोग, पूजा का मिलेगा कई गुना अधिक फल, जरूर अर्पित करें ये चीजें

Shukra Gochar 2023: इस दिन होगा शुक्र का गोचर, पलटेगी इन राशियों की किस्मत, दौलत-शोहरत की होगी बारिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म