1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ सहित इन तीर्थों के कपाट खुलेंगे इस दिन, चारधाम करने जा रहे तो जानें डेट

बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ सहित इन तीर्थों के कपाट खुलेंगे इस दिन, चारधाम करने जा रहे तो जानें डेट

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 03, 2025 09:53 am IST,  Updated : Feb 03, 2025 09:53 am IST

अगर आप चारधाम यात्रा करने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड के चारधाम के मंदिरों के कपाट खुलने को लेकर एक जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक, बद्रीनाथ धाम के कपाट मई में खुलेंगे।

chardham- India TV Hindi
उत्तराखंड के चारधाम Image Source : FILE PHOTO

उत्तराखंड के पवित्र चारधाम की यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो आपके काम की यह खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल चारधाम की यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल की अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर हो रही है। जानकारी दे दें कि पिछले साल बद्रीनाथ में 11 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, दूसरी ओर, 13.5 लाख के करीबन लोगों ने केदारनाथ की यात्रा की थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में उत्तराखंड के चारधाम, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे?

कब खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट?

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष पंचमी के दिन यानी बसंत पंचमी के पावन दिन पर टिहरी के नरेंद्र नदर राजदरबार में पारंपरिक विधि पूर्वक बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। नरेंद्र नगर के राजमहल में महाराजा मनु जयेंद्र शाह की जन्म कुंडली व ग्रह नक्षत्र की गणना के आधार पर राजपुरोहित आर्चाय कृष्ण प्रसाद उनियाल ने तारीख तय की। इसके मुताबिक, राजा मनु जयेंद्र शाह ने बताया कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई की सुबह 6.00 बजे खोले जाएंगे।

पहले निकलेगी कलश यात्रा

साथ ही बताया कि कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ धाम के लिए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी नियत तिथि 22 अप्रैल तय की गई है। बद्रीनाथ धाम में कई सालों से चली आ रही इस अनोखी परंपरा को श्रद्धालु बेहद ही महत्वपूर्ण मानते हैं। परंपरागत रूप से यह यात्रा तिल के तेल को मंदिर में अर्पित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। गौरतलब है कि पिछले साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात 9:07 बजे बंद कर दिए गए थे।

कब खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

जानकारी दे दें कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इसकी तिथि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद तय की जाएगी।

कब शुरू होगी यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत रूप से खुल जाएंगे और चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:

बसंत पंचमी के अमृत स्नान से मिलते हैं ये 5 लाभ, सात पीढ़ियों तक की हो जाती है शुद्धि

Maha Kumbh 2025: आखिरी अमृत स्नान के दिन करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी करियर में सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म