1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 04 March 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 March 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 03, 2025 02:15 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 02:15 pm IST

04 March 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 04 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

04 March 2025 Ka Panchang: 4 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि मंगलवार दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। 4 मार्च को देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही मंगलवार देर रात 2 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 4 मार्च को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सूर्य पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

04 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि- 04 मार्च 2025 को दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक
  • इंद्र योग- 04 मार्च 2025 को देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक 
  • भरणी नक्षत्र- 04 मार्च 2025 को देर रात 2 बजकर 38 मिनट तक
  • 04 मार्च  2025 विशेष- 04 मार्च को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सूर्य पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर बाद 03:28 से शाम 04:55 तक
  2. मुंबई- दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:16 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:29 से शाम 04:56 तक
  4. लखनऊ- दोपहर बाद 03:13 से शाम 04:41 तक
  5. भोपाल- दोपहर बाद 03:28 से शाम 04:56 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 02:45 से शाम 04:13 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:15 तक
  8. चेन्नई- दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:48 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:42 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:22 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Holika Dahan 2025: होलिका दहन के लिए मिलेगा बस इतना ही समय, भद्रा की वजह से होली जलने में होगी देरी

Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी कब मनाई जाएगी? नोट कर लें सही डेट और पूजा मुहूर्त

March Ekadashi 2025 Date: मार्च में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत? जानें तिथि, मुहूर्त और पारण का समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।