1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 1 December 2025 Ka Panchang: सोमवार को रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

1 December 2025 Ka Panchang: सोमवार को रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Nov 30, 2025 12:21 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 02:13 pm IST

1 December 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 1 दिसंबर 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। इसके साथ ही यहां सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय भी बताया जा रहा है।

1 December 2025 Ka Panchang- India TV Hindi
1 दिसंबर 2025 का पंचांग Image Source : FILE IMAGE

1 December 2025 Ka Panchang: आज 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 59 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 18 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज पंचक समाप्त हो रहा है। इसके अलावा मोक्षदा एकादशी व्रत है। साथ ही आज गीता जयंती भी है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

1 दिसंबर 2025 का शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि - आज शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगी और फिर द्वादशी तिथि लग जाएगी

दिन- सोमवार
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक
व्यतिपात योग- आज रात 12 बजकर 59 मिनट तक
रेवती नक्षत्र- आज रात 11 बजकर 18 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक 
व्रत और पर्व- आज मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन गीता जयंती होने से गीता जी के कुछ श्लोकों का पाठ करना बेहद शुभ फलदायी रहेगा। 

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04:05 से शाम 05:24 तक
मुंबई- शाम 04:36 से शाम 06:00 तक
चंडीगढ़- शाम 04:04 से शाम 05:21 तक
लखनऊ- दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:13 तक
भोपाल- शाम 04:12 से शाम 05:33 तक
कोलकाता- दोपहर बाद 03:30 से शाम 04:51 तक
अहमदाबाद- शाम 04:32 से शाम 05:53 तक
चेन्नई - शाम 04:14 से शाम 05:40 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय- सुबह 06:56 बजे
सूर्यास्त का समय- शाम 06:00 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: घर में गलत जगह लगी घड़ी बढ़ाती हैं मुश्किलें; रुकावट-तनाव और आर्थिक हानि का कारण, जानें सही वास्तु दिशा और नियम

Shukraditya Yog 2025: दिसंबर में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, सूर्य-शुक्र की युति बना रही यश और तरक्की के योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।