1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 15 April 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

15 April 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 14, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 01:43 pm IST

15 April 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 15 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग - India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

15 April 2025 Ka Panchang: 15 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि मंगलवार सुबह 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। 15 अप्रैल को रात 11 बजकर 33 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही मंगलवार देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा वैशाख का महीना प्रारंभ हो चुका है और 12 मई तक चलेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

15 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया- 15 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी
  • सिद्धि योग- 15 अप्रैल को रात 11 बजकर 33 मिनट तक
  • विशाखा नक्षत्र- 15 अप्रैल 2025 को देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:18 - 04:54 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:47 - 05:22 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:37 - 05:13 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:18 - 04:54 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:31 - 05:06 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:47 - 04:22 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:50 - 05:24 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:15 - 04:22 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:55 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:46 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Amarnath Yatra 2025: खुशखबरी! अमरनाथ जाने वालों के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Vaishakh 2025 Vrat-Tyohar: शुरू हो चुका है वैशाख का महीना, अक्षय तृतीया से लेकर सीता नवमी तक, इस माह में आएंगे ये व्रत-त्यौहार

Bijli Mahadev Mandir: इस मंदिर में शिवलिंग पर गिरती है बिजली, फिर होता है चमत्कार, खुद शिवजी ने इंद्र को दिया था ये आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।