1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vaishakh 2025 Vrat-Tyohar: शुरू हो चुका है वैशाख का महीना, अक्षय तृतीया से लेकर सीता नवमी तक, इस माह में आएंगे ये व्रत-त्यौहार

Vaishakh 2025 Vrat-Tyohar: शुरू हो चुका है वैशाख का महीना, अक्षय तृतीया से लेकर सीता नवमी तक, इस माह में आएंगे ये व्रत-त्यौहार

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 13, 2025 06:03 pm IST,  Updated : Apr 13, 2025 06:03 pm IST

Vaishakh 2025 Festival Calendar: वैशाख का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व है। वैशाख महीने में कई प्रमुख-व्रत त्यौहार आएंगे। तो यहां जानिए वैशाख माह का महत्व और व्रत-त्यौहार की तिथियां।

वैशाख व्रत-त्यौहार- India TV Hindi
वैशाख व्रत-त्यौहार Image Source : INDIA TV

Vaishakh 2025 Vrat-Tyohar List: 13 अप्रैल से वैशाख माह का आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। वैशाख को माधव मास के नाम से भी जाता है। इस माह में भगवान कृष्ण के माधव रूप की पूजा की जाती है। वैशाख माह में स्नान-दान और मांगलिक कार्यों के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा वैशाख का महीना तीज-त्यौहार के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में गंगा सप्तमी से लेकर अक्षय तृतीया जैसे त्यौहार आएंगे। तो चलिए अब जानते हैं कि वैशाख माह में कौनसे प्रमुख व्रत-त्यौहार आएंगे। 

वैशाख माह 2024 व्रत-त्यौहार तिथियां

  • मेष संक्रांति- 14 अप्रैल 2025

  • संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत- 16 अप्रैल 2025

  • कालाष्टमी- 21 अप्रैल 2025

  • वरुथिनी एकादशी- 24 अप्रैल 2025

  • प्रदोष व्रत- 25 अप्रैल 2025

  • मासिक शिवरात्रि- 26 अप्रैल 2025

  • वैशाख अमावस्या- 27 अप्रैल 2025

  • परशुराम जयंती- 29 अप्रैल 2025

  • अक्षय तृतीया- 30 अप्रैल 2025

  • वरद चतुर्थी- 1 मई 2025

  • गंगा सप्तमी- 3 मई 2025

  • बगलामुखी जयंती, दुर्गाष्टमी व्रत- 5 मई 2025

  • सीता नवमी- 6 मई 2025

  • मोहिनी एकादशी- 8 मई 2025

  • प्रदोष व्रत- 9 मई 2025

  • नरसिंह जयंती- 11 मई 2025

  • वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा- 12 मई 2025

वैशाख माह का महत्व 

बता दें कि हिंदू कैलेंडर में वैशाख दूसरा महीना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख माह में पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वैशाख महीने में विष्णु जी की पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा वैशाख माह में गंगा स्नान और दान का भी खास महत्व है। वैशाख में गंगा स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। बता दें कि वैशाख महीना का समापन 12 मई 2025 को होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Shukra Margi 2025: शुक्र हो चुके हैं मार्गी, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

सूर्य के मेष राशि में जाते ही मीन में बनेगा चतुर्ग्रही योग, 14 अप्रैल के बाद 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म