1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 18 May 2025 Ka Panchang: रविवार को इतने बजे तक रहेगी पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

18 May 2025 Ka Panchang: रविवार को इतने बजे तक रहेगी पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 17, 2025 03:41 pm IST,  Updated : May 17, 2025 03:41 pm IST

18 May 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 18 मई 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें रविवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

रविवार का पंचांग- India TV Hindi
रविवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

18 May 2025 Ka Panchang: 18 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि रविवार सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। 18 मई को पूरा दिन, पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही रविवार शाम 6 बजकर 53 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 18 मई को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

18 मई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि- 18 मई 2025 को सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो चुकी है
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र- 18 मई को शाम 6 बजकर 53 मिनट तक
  • शुक्ल योग- 18 मई को पूरा दिन, पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक
  • राहु गोचर- 18 मई को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे
  • केतु गोचर- केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 05:24 से शाम 07:06 तक
  • मुंबई- शाम 05:29 से शाम 07:07 तक
  • चंडीगढ़- शाम 05:29 से शाम 07:12 तक
  • लखनऊ- शाम 05:07 से शाम 06:48 तक
  • भोपाल- शाम 05:16 से शाम 06:55 तक
  • कोलकाता- शाम 04:31 से शाम 06:10 तक
  • अहमदाबाद- शाम 05:35 से शाम 07:14 तक
  • चेन्नई- शाम 04:52 से शाम 06:28 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:28 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:06 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन कर लें ये काम, पितरों का बरसेगा आशीर्वाद, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Weekly Finance Horoscope: इस सप्ताह सभी 12 राशियों की कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? जानें किन्हें मिलेगा लाभ और किसे होगी हानि

Rahu-Ketu Gochar: राहु-केतु के गोचर से चमकेगा 4 राशियों की किस्मत का सितारा, 18 मई के बाद अच्छे दिन होंगे शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।