कल श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि 20 अगस्त को रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। वहीं, कल पूरा दिन पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 26 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। इसके साथ ही कल सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा कल दुर्गाष्टमी व्रत है, इस दिन मां दुर्गा को कुछ खास चीजें अर्पित करनी चाहिए। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
20 अगस्त 2026 का पंचांग
- श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- 20 अगस्त को रात 9 बजकर 19 मिनट तक
- इंद्र योग- 20 अगस्त को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 26 मिनट तक
- विशाखा नक्षत्र- 20 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र
- 20 अगस्त 2026 विशेष- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
20 अगस्त 2026 शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:50 ए एम से 05:36 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 05:13 ए एम से 06:21 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:16 पी एम से 01:07 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:49 पी एम से 03:40 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:03 पी एम से 07:25 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या- 07:03 पी एम से 08:11 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 02:02 से दोपहर बाद 03:40 तक
- मुंबई- दोपहर 02:17 से दोपहर बाद 03:52 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 02:04 से दोपहर बाद 03:43 तक
- लखनऊ- दोपहर 01:47 से दोपहर बाद 03:24 तक
- भोपाल- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:36 तक
- कोलकाता- दोपहर 01:16 से दोपहर 02:52 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 02:19 से दोपहर बाद 03:55 तक
- चेन्नई- दोपहर 01:46 से दोपहर बाद 03:20 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 06:21 बजे
- सूर्यास्त- शाम 07:03 बजे
श्री दुर्गाष्टमी व्रत
कल 20 अगस्त को श्री दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाएगा। प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। जिस प्रकार चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता भगवान गणेश को माना जाता है, उसी प्रकार प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। लिहाजा कल देवी दुर्गा की उपासना के लिए अत्यंत ही शुभ तिथि है। इस दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होने और हर समस्या का समाधान मिलने की मान्यता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: अच्छी कमाई के बाद भी खाली हो जाता है बैंक अकाउंट? आजमाकर देखें वास्तु के ये आसान उपाय