कल श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि 24 अगस्त को पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। वहीं, कल पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। इसके साथ ही कल 24 अगस्त को रात 8 बजकर 28 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल सावन महीने का चौथा और आखिरी सोमवार है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
24 अगस्त 2026 का पंचांग
- श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि- 24 अगस्त को पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक
- आयुष्मान योग- 24 अगस्त को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक
- पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- 24 अगस्त को रात 8 बजकर 28 मिनट तक
- 24 अगस्त 2026 विशेष- सावन का चौथा और आखिरी सोमवार
24 अगस्त 2026 शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 04:49 ए एम से 05:55 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 11:57 ए एम से 12:49 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:33 पी एम से 03:24 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 06:52 पी एम से 07:14 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या- 06:52 पी एम से 07:58 पी एम
- अमृत काल- 03:07 पी एम से 04:54 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 07:32 से सुबह 09:09 तक
- मुंबई- सुबह 07:57 से सुबह 09:31 तक
- चंडीगढ़- सुबह 07:32 से सुबह 09:10 तक
- लखनऊ- सुबह 07:19 से सुबह 08:55 तक
- भोपाल- सुबह 07:35 से सुबह 09:11 तक
- कोलकाता- सुबह 06:52 से सुबह 08:28 तक
- अहमदाबाद- सुबह 07:55 से सुबह 09:30 तक
- चेन्नई- सुबह 07:31 से सुबह 09:04 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 05:55 बजे
- सूर्यास्त- शाम 06:52 बजे
योग और नक्षत्र
कल आयुष्मान योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का शुभ प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। वहीं, 27 नक्षत्रों में से पूर्वाषाढ़ा 20वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जल की उपासना का भी विशेष महत्व है। इस दिन जल का व्यर्थ बहाने से बचें। इस नक्षत्र के चारों चरण धनु राशि में आते हैं, इसलिए इसकी राशि धनु मानी जाती है। इस नक्षत्र में जन्मे जातकों को इस नक्षत्र से संबंधित जलवेतस यानी केन के पेड़ की उपासना और सेवा करनी चाहिए।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)