1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन के आखिरी सोमवार बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

सावन के आखिरी सोमवार बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 19, 2026 06:47 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 06:49 pm IST

सावन माह के आखिरी सोमवार पर कई शुभ योग का संयोग बन रहा है। यह योग इन 4 राशियों के लिए अत्यंत ही फलदायी रहेगा। तो यहां जानिए कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।

सावन के आखिरी सोमवार पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत- India TV Hindi
सावन के आखिरी सोमवार पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत Image Source : INDIA TV

भगवान शिव की उपासना के लिए सावन का महीना अति उत्तम माना जाता है। इस माह में महादेव की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सावन में सोमवार व्रत का भी विशेष महत्व बताया गया है। सावन सोमवार का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर और वैवाहिक लोगों लोगों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इस साल सावन माह का समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन होगा। वहीं सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त को रहेगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहा है जो कि इन 4 राशियों के लिए अत्यंत ही लाभदायक रहेगा।

सावन 2026 के आखिरी सोमवार पर बन रहे हैं ये शुभ योग

24 अगस्त 2026 को सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। वहीं कर्क राशि में बृहस्पति की स्थिति से हंस राजयोग बनेगा। इसके साथ ही प्रीति योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ज्योतिषों के अनुसार, ये सभी शुभ इन 4 राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इन राशि के जातकों को धन लाभ के साथ ही करियर और व्यापार में भी लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सावन का आखिरी सोमवार अत्यंत ही शुभ और फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। प्रमोशन और आय में वृद्धि का प्रबल योग भी बन रहा है। जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें अच्छी जगह से जॉब का ऑफर मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। सावन के आखिरी सोमवार के दिन घर-परिवार पर खुशियों की बौछार होगी। करियर में तरक्की मिलेगी और आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत सामने आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा।  व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है, जिसमें आगे चलकर जबरदस्त मुनाफा मिलेगा।

मकर राशि

सावन का आखिरी सोमवार मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। महादेव की विशेष कृपा से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोराबार में लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

सावन का आखिरी सोमवार कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभदायक रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिले सकता है। कार्य में आ रही सभी बाधाएं भी दूर हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापारियों को कई नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

सावन का अंतिम प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जान लीजिए सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।