1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 24 February 2025 Ka Panchang: सोमवार को इतने बजे समाप्त हो जाएगी एकादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

24 February 2025 Ka Panchang: सोमवार को इतने बजे समाप्त हो जाएगी एकादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 23, 2025 01:48 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 12:43 pm IST

24 February 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 24 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सोमवार का पंचांग - India TV Hindi
सोमवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

24 February 2025 Ka Panchang: 24 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि सोमवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। 24 फरवरी को सुबह 10 बजकर 5 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। यह योग किसी भी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करने और प्रभु का नाम जपने के लिए बहुत उत्तम है। इस योग में जो भी कार्य शुरू किया जाता है वह अवश्य ही सिद्ध होता है अर्थात सफल होता है। साथ ही सोमवार शाम 6 बजकर 59 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 20वां पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

24 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि - 24 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक 
  • सिद्धि योग- 24 फरवरी को सुबह 10 बजकर 5 मिनट तक
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- 24 फरवरी को शाम 6 बजकर 59 मिनट तक 

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 08:18 से सुबह 09:44 तक
  2. मुंबई- सुबह 08:30 से सुबह 09:56 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 08:21 से सुबह 09:46 तक
  4. लखनऊ- सुबह 08:02 से सुबह 09:28 तक
  5. भोपाल- सुबह 08:14 से सुबह 09:40 तक
  6. कोलकाता- सुबह 07:30 से सुबह 08:57 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 08:33 से सुबह 09:59 तक
  8. चेन्नई- सुबह 07:57 से सुबह 09:25 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 6:50 am
  2. सूर्यास्त- शाम 6:17 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Pradosh Vrat 2025: फाल्गुन माह के प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम, वरना परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

Mangal Margi 2025: मंगल 24 फरवरी को मिथुन राशि में होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर

 एकाग्रता की कमी के चलते 3 राशियों के करियर क्षेत्र में आएंगी परेशानियां, गंभीरता से करें हर काम, साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।