1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Pradosh Vrat 2025: फाल्गुन माह के प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम, वरना परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

Pradosh Vrat 2025: फाल्गुन माह के प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम, वरना परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 23, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 12:11 pm IST

Pradosh Vrat 2025 Niyam: प्रदोष व्रत के दिन इन कामों को करने से पूजा असफल हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

प्रदोष व्रत 2025- India TV Hindi
प्रदोष व्रत 2025 Image Source : INDIA TV

Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस व्रत को करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाओं पूर्ण होती हैं। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा का विधान है। फाल्गुन माह में 25 फरवरी को प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। बता दें कि सप्ताह के जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है उसका नाम भी उसी के हिसाब से होता है। जैसे इस बार प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन रखा जाएगा तो उसे भौम प्रदोष कहा जाएगा। भौम प्रदोष के दिन भोलेनाथ के साथ ही हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। भौम प्रदोष का व्रत करने से जातक को कर्ज से मुक्ति मिलती है। तो आइए अब जानते हैं कि भौम प्रदोष के दिन कौनसे काम नहीं करने चाहिए। 

प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम

  • प्रदोष व्रत के दिन नीले और काले का रंग का कपड़ा पहनें। 
  • प्रदोष के दिन तामसिक चीजों से दूर रहें। 
  • प्रदोष व्रत के दिन बाल और नाखून भी नहीं काटना चाहिए। 
  • प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा में तुलसी का पत्ता अर्पित न करें। 
  • शिवलिंग पर सिंदूर, हल्दी, केतकी के फूल या नारियल भी न चढ़ाएं। 

प्रदोष व्रत मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 25 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि समाप्त 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 43 मिनट से रात 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Mahashivratri Puja Samagri: महाशिवरात्रि की पूजा में इन 15 सामग्रियों का होना बेहद आवश्यक, शामिल न किया तो पूजा रहेगी अधूरी

Weekly Finance Horoscope: आर्थिक लिहाज से सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का आखिरी सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Mangal Margi 2025: मंगल 24 फरवरी को मिथुन राशि में होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म