8 अगस्त को श्रवण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि शनिवार को दोपहर 2 बजे तक रहेगी। वहीं सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही शनिवार की शाम 4 बजकर 51 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र भी विद्यमान रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
8 अगस्त 2026 का पंचांग
- श्रवण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि - 8 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे तक रहेगी उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी वहीं 9 अगस्त को कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
- सर्वार्थ सिद्धि योग- 8 अगस्त 2026 को शाम 4 बजकर 51 मिनट तक।
- रोहिणी नक्षत्र- 8 अगस्त 2026 को शाम 4 बजकर 52 मिनट तक।
- 8 अगस्त 2026 ग्रह-गोचर- 8 अगस्त की देर रात चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
4 अगस्त 2026 का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 ए एम से 05:33 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 05:11 ए एम से 06:17 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:18 पी एम से 01:10 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:53 पी एम से 03:44 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:11 पी एम से 07:33 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या- 07:11 पी एम से 08:17 पी एम
- अमृत काल- 01:54 पी एम से 03:22 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 09:06 से सुबह 10:46 तक
- मुंबई- सुबह 09:31 से दोपहर पहले 11:08 तक
- चंडीगढ़- सुबह 09:06 से सुबह 10:47 तक
- लखनऊ- सुबह 08:53 से सुबह 10:32 तक
- भोपाल- सुबह 09:09 से सुबह 10:48 तक
- कोलकाता- सुबह 08:26 से सुबह 10:04 तक
- अहमदाबाद- सुबह 09:29 से दोपहर पहले 11:07 तक
- चेन्नई- सुबह 09:05 से सुबह 10:40 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- 05:46 ए एम
- सूर्यास्त- 19:07 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग
सर्वार्थ सिद्धि योग को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना गया है। इस योग के दौरान किए गए कार्यों में व्यक्ति को सफलता हासिल होती है और साथ ही जीवन में प्रगति करने का मौका भी मिलता है। अगर आप सर्वार्थ सिद्धि योग के दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक उपाय करते हैं तो शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-