1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Aaj ka Panchang 27 January 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 27 January 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 26, 2023 04:45 pm IST,  Updated : Jan 26, 2023 04:45 pm IST

Aaj ka Panchang 27 January 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

panchang- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 27 January 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज शुक्र, शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इस प्रवेश के साथ घी, गुड, शक्कर, खांड, सरसों, अलसी, अरण्डी, सोना और चांदी में तेजी आएगी। आज दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। यदि आपको किसी से विद्या या कोई विधि सीखनी हो तो यह योग अति उत्तम है। इस योग में कार्य सीखने या करने में खूब मन लगता है और पूर्ण सफलता मिलती है। साथ ही आज का पूरा दिन पूरी रात अमृतसिद्धि योग रहेगा। अमृत सिद्धि योग में सभी प्रकार के शुभ प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

शुभ मुहूर्त

  • षष्ठी  तिथि-  आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक
  • सिद्ध योग- आज दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक 
  • अमृतसिद्धि योग - आज का पूरा दिन पूरी रात अमृतसिद्धि योग रहेगा

 

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर पहले 11:13 से दोपहर 12:33 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:27 से दोपहर 12:51 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:16 से दोपहर 12:35 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:57 से दोपहर 12:19 तक
  5. भोपाल- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:32 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:49 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:29 से दोपहर 12:51 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:55 से दोपहर 12:21 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:11 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5: 55  बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

गुरुवार के दिन यदि आपने कर लिए ये उपाय, तो समझिए भगवान विष्णु बरसाने लगेंगे कृपा

शादीशुदा महिलाएं क्यों पहनती हैं चूड़ियां? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

बागेश्वर धाम सरकार पर हंगामा क्यों है बरपा? जानिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सच क्या है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।