1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरुवार के दिन यदि आपने कर लिए ये उपाय, तो समझिए भगवान विष्णु बरसाने लगेंगे कृपा

गुरुवार के दिन यदि आपने कर लिए ये उपाय, तो समझिए भगवान विष्णु बरसाने लगेंगे कृपा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 18, 2023 10:35 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 10:35 pm IST

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने के जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन क्या खास करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है।

Guruwar Ke Upay- India TV Hindi
गुरुवार के उपाय Image Source : FILE IMAGE

Guruwar Ke Upay: सप्ताह का हर दिन कोई न कोई देवी-देवता को समर्पित है। गुरुवार के दिन भी भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जो भी गुरुवार का व्रत और नारायण की विधिवत् उपासना करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। इतना ही नहीं गुरुवार व्रत से शादी में आ रही रुकावटें भी दूर हो जाती है और मनचाहा वर-वधू की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी के साथ लक्ष्मी जी की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसे करने घर में हमेशा धन-धान्य की वर्षा होती रहेगी।

भगवान विष्णु जल्द प्रसन्न हो इसके लिए गुरुवार के दिन जरूर करें ये उपाय-

केले के पेड़ की पूजा करें

गुरुवार के दिन केले की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। प्रत्येक गुरुवार को लक्ष्मीनारायण की पूजा करने के बाद केले के पेड़ के सामने घी या तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु सदैव अपनी कृपा बरसाते रहेंगे।

सुबह-सुबह करें भगवान विष्णु की अराधना

हर गुरुवार को प्रात:काल स्नान कर साफ-सुथरा पीला वस्त्र धारण करें लें। इसके बाद दीपक जला कर भगवान नारायण की पूजा करें। भगवान विष्णु का पाठ करने से भी लक्ष्मीनारायण की कृपा प्राप्त होती है। गुरुवार के दिन ऐसा करने से घर में धन  बना रहेगा।

भगवान विष्णु दिलाएंगे मनचाहा जीवनसाथी, घर में जल्द बजेगी शहनाई, बस गुरुवार के दिन अपनाएं ये उपाय

दान करें

गुरुवार के पीली चीजों का दान करना फलदायी माना जाता है। भगवान विष्णु की पूजा के बाद पीले रंग की चीजें दान करें। इससे भगवान विष्णु- मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और घर में धन की वर्षा होती है। 

तुलसी बिना अधूरी है पूजा

तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। ऐसे में नारायण की पूजा में तुलसी जरूर रखें। ध्यान रहे कि प्रसाद में भी तुलसी जरूर मिला हो। तुलसी भगवान विष्णु को काफी प्रिय है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

लाखों सालों बाद यहां पूजे जाएंगे भगवान बद्रीनाथ? जानिए 'भविष्य बद्री' से जुड़ी मान्यताएं

शुक्र का हमारे जीवन पर है गहरा प्रभाव, ऐसे करें इस ग्रह को मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।