धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसी वजह से इस दौरान शुभ कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। 28 अगस्त 2026 , शुक्रवार को भी ग्रहण लग रहा है और इस दिन रक्षाबंधन भी है। इस ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जैसे क्या ये ग्रहण रक्षाबंधन के त्योहार को प्रभावित करेगा, ग्रहण के दौरान राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और लोग ये भी सर्च कर रहे हैं कि इस दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है या चंद्र ग्रहण? यहां हम आपकी इन्हीं सब कन्फ्यूजन को दूर करेंगे।
28 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण है या चंद्र ग्रहण?
28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसकी शुरुआत सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगी और समापन सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगा। चूंकि चंद्र ग्रहण दिन में लग रहा है इसलिए यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
28 अगस्त 2026 के चंद्र ग्रहण का क्या रक्षाबंधन पर प्रभाव पड़ेगा
नहीं, यह चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन के त्योहार को प्रभावित नहीं करेगा क्योंकि भारत से ग्रहण नहीं दिखाई दे रहा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सिर्फ वही ग्रहण त्योहार को प्रभावित करता है जो ग्रहण अपने यहां दिखाई दे रहा हो।
चंद्र ग्रहण के कारण नहीं बदलेगा राखी का मुहूर्त
चंद्र ग्रहण के कारण राखी के मुहूर्त में कोई बदलाव नहीं होगा। बहनें शुभ मुहूर्त में ही राखी बांध सकेंगी। बता दें आज राखी बांधने का मुहूर्त दिन पर मौजूद रहेगा। वहीं अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो मुहूर्त सुबह 05:57 से 09:48 बजे तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिख रहा है?
चंद्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के अधिकांश भागों के साथ-साथ प्रशान्त महासागर के पूर्वी भागों और अतलान्टिक महासागर में भी दिखायी देगा। लेकिन भारत, नेपाल, जापान, श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन और एशिया के अधिकांश भागों से यह ग्रहण नहीं दिखेगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?
- चंद्र ग्रहण के दौरान खाना नहीं खाना चाहिए।
- खाना बनाना भी नहीं चाहिए।
- चंद्र ग्रहण में सोना नहीं चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: