1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Alphabet Astrology: प्यार के मामले में जिद्दी लेकिन करियर में होते हैं अमीर, जानें इस खास अक्षर वाले लोगों का स्वभाव और राज

Alphabet Astrology: प्यार के मामले में जिद्दी लेकिन करियर में होते हैं अमीर, जानें इस खास अक्षर वाले लोगों का स्वभाव और राज

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 02, 2026 11:05 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 11:06 pm IST

Alphabet Astrology: अंकशास्त्र की तरह एल्फाबेट एस्ट्रोलॉजी का भी अपना एक अलग महत्व है। नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के जीवन, स्वभाव, करियर और लव लाइफ से जुड़े कई गहरे राज खोलता है। तो आज हम उस कास अक्षर के बारे में जानेंगे जो प्यार के मामले में जिद्दी होते हैं लेकिन ये करियर में अपना मुकाम जरूर हासिल करते हैं।

Alphabet Astrology- India TV Hindi
Alphabet Astrology Image Source : PEXELS

Alphabet Astrology: ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर का विशेष महत्व बताया गया है। किसी भी व्यक्ति का नाम उसके स्वभाव, पसंद, नापसंद और भविष्य के बारे में कई राज खोलता है।  आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही बेहद खास और प्रभावशाली अक्षर की जिससे शुरू होने वाले नाम के लोग प्यार के मामले में थोड़े जिद्दी होते हैं। साथ ही ये करियर में अपार पैसा कमाते हैं कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं उन लोगों की जिनका नाम 'V' अक्षर से शुरू होता है।

 'V' अक्षर वाले लोगों की खासियत 

  1. अपनी शर्तों पर जीते हैं जिंदगी: जिनका नाम का पहला अक्षर V होता है वे स्वभाव से बेहद आजाद और खुले विचारों के होते हैं। इन्हें किसी की बंदिशों में रहना या किसी के दबाव में काम करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इसके अलावा इनका स्वाभिमान इनके लिए सबसे ऊपर होता है। ये कभी भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करते हैं।

  2. करियर: जिनका नाम 'V' अक्षर से शुरू होता है वे करियर में हर मुकाम हासिल करते हैं। इन्हें सफलता थोड़ी देरी से मिलती है लेकिन जब मिलती है तो बहुत बड़ी होती है। ये लोग बिजनेस या क्रिएटिव फील्ड (जैसे- कला, मीडिया, राजनीति) में बहुत नाम कमाते हैं। मेहनत और लगन के मामले में 'V' नाम वाले लोगों का कोई मुकाबला नहीं है। ये जिस काम को हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। 

  3. प्यार के मामले में जिद्दी और ईमानदार: लव लाइफ की बात करें तो 'V' अक्षर वाले लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ये जिसे पसंद कर लेते हैं, उसे पाने के लिए पूरी जी-जान लगा देते हैं। प्यार के मामले में ये बहुत वफादार होते हैं और अपने पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ते। इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखी रहता है लेकिन अपने पार्टनर पर थोड़ा अधिकार जताने की इनकी आदत कभी-कभी विवाद की वजह बन जाती है।

  4. स्वभाव: 'V' अक्षर के नाम वाले लोगों का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल होता है। इन्हें बात-बात पर जल्दी गुस्सा आ जाता है, हालांकि इनका गुस्सा अस्थाई होता है। ये लोग इमोशनल काफी होते हैं।  कई बार ये दिल से फैसले लेते हैं, जिसकी वजह से लोग इनका गलत फायदा उठा लेते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Alphabet Astrology: दुनिया जीतने का दम रखते हैं इस खास अक्षर के नाम वाले लोग, अपनी शर्तों पर जीते हैं जिंदगी, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

Alphabet Astrology: इन अक्षरों से नाम शुरू होने वाले लोग पैदा होते ही साथ लाते हैं राजयोग', बिजनेस में होते हैं बहुत सफल होते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।