1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जानें धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों का कैसा होता है व्यवहार

जानें धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों का कैसा होता है व्यवहार

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Feb 20, 2023 07:02 pm IST,  Updated : Feb 20, 2023 07:02 pm IST

आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं और इसके अधिपति देवता वसु हैं। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं और इसके अधिपति देवता वसु हैं।

Dhanishta Nakshatra - India TV Hindi
Dhanishta Nakshatra Image Source : FREEPIK

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी जो अगले दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक शिव योग रहेगा। उसके बाद सिद्ध योग लग जायेगा, जो आज देर रात 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी।  साथ ही आज सुबह 9 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक है।

आज दोपहर पहले 11 बजकर 46 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं और इसके अधिपति देवता वसु हैं। साथ ही इसका संबंध चीड़ के पेड़ से बताया गया है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग ऊर्जावान, तेजस्वी, पराक्रमी, दान-धर्म में विश्वास रखने वाले, व्यावहारिक और मेहनती होते हैं। ये अपनी मेहनत से सफलता पाते हैं। ऐसे लोग साहसिक प्रवृत्ति के होते हैं और यात्राएं करने में रूचि रखते हैं। इन्हें लोगों के साथ घुलना मिलना अच्छा लगता है, लेकिन ये बहुत ज्यादा बातूनी भी होते हैं। साथ ही कला और संगीत के क्षेत्र में भी इनकी विशेष रुचि होती है।

धनिष्ठा से लेकर रेवती तक के पांच नक्षत्रों को पंचक नक्षत्र कहा जाता है। इसलिए आज पंचक है। पंचक के दौरान घर में लकड़ी का कार्य या घर में वुड वर्क नहीं कराना चाहिए और ना ही लकड़ी इकट्ठी करनी चाहिए । अगर आप यह कार्य इस समय करेंगे तो यह अच्छा नहीं माना जाता । अतः 23 फरवरी देर रात 3 बजकर 44 मिनट तक आपको इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

जिसने भी इस एक चीज़ से किया समझौता, वो जीवन में कभी सिर उठाकर नहीं चल पाएगा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।