1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Astrology: इन 3 राशियों के लड़के निभाते हैं जीवन भर साथ, पार्टनर का रखते हैं हमेशा ख्याल

Astrology: इन 3 राशियों के लड़के निभाते हैं जीवन भर साथ, पार्टनर का रखते हैं हमेशा ख्याल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 06, 2025 12:25 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 12:25 pm IST

Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के व्यवहार को देखते हुए इन्हें अच्छा जीवनसाथी माना जाता है। आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

Astrology - India TV Hindi
ज्योतिष शास्त्र Image Source : FILE

Astrology: ज्योतिष में हर राशि का अपना अलग स्वभाव और गुणधर्म होता है। राशि के स्वामी को देखकर भी राशियों के व्यवहार के बारे में काफी कुछ जानकारी मिलती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पुरुष जातक अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं। इन राशियों के लोग पार्टनर का हमेशा साथ देने वाले और हर स्थिति में साथी के साथ खड़े रहते हैं। ज्योतिष की मानें तो इनके प्रेम या वैवाहिक जीवन में अगर अलगाव आता है तो उसका कारण ये नहीं बल्कि ज्यादातर मामलों में इनका पार्टनर ही होती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि

पृथ्वी तत्व की वृषभ राशि के लोग प्रेम और विवाह संबंधों को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं। इन राशि वालों को अंतर्मुखी माना जाता है लेकिन अपने पार्टनर के सामने ये बहुत खुलकर रहते हैं। वृषभ राशि के लोगों के बहुत अधिक दोस्त नहीं होते और अपने पार्टनर के आसपास रहने में ही ये अपनी खुशी ढूंढ लेते हैं। जब भी इनके पार्टनर को इनकी जरूरत होती है तो खुलकर ये उनकी मदद करते हैं। इसके साथ ही पार्टनर को बेहतर महसूस करवाने के लिए ये खुद में भी कई परिवर्तन लाने के लिए तैयार रहते हैं। यही वजह है कि वृषभ राशि के लोगों को अच्छा पार्टनर माना जाता है। 

कर्क राशि 

सौम्य ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क वालों को भी अच्छा जीवनसाथी माना जाता है। चाहे प्रेम संबंध हों या विवाह हर जगह ये खरे उतरते हैं। इनका देखभाल से भरा स्वभाव पार्टनर को भी बहुत भाता है। अपने साथी के लिए इस राशि के लड़के पूरी तरह से समर्पित होते हैं। खासकर जिनसे ये शादी करते हैं उनको अपना सबकुछ मानते हैं। इस राशि के लड़कों पर अगर कोई लड़की भरोसा करती है तो उसे कभी धोखा नहीं मिलता। हालांकि अत्यधिक भावुक होने के कारण कई बार पार्टनर इनके बारे में गलत राय बना सकता है, लेकिन दिल से ये कभी किसी के प्रति बुरा नहीं सोचते। जब भी पार्टनर को ये मुश्किल में देखते हैं तो पूरी तरह से उनका साथ निभाते हैं और उनके गम में इनकी आंखों से भी आंसू बह सकते हैं। 

सिंह राशि 

इस राशि के लोग थोड़े गुस्सैल और वर्चस्व जमाने वाले माने जाते हैं। जहां तक प्रेम संबंधों की बात की जाए तो वहां भी ये अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, हालांकि पार्टनर के लिए सारी हदें भी इसी राशि के लोग पार करते हैं। ये न अपना दिल तोड़ना चाहते हैं और न कभी किसी का दिल तोड़ते हैं, इसलिए वफादारी की उम्मीद हर कोई इनसे कर सकता है। सिंह राशि के लोग जीवनसाथी को मोटिवेट करने के लिए हमेशा तैयार होते हैं और किसी भी स्थिति में अपने साथी को निराश नहीं देख सकते। गुस्से को काबू में रखें तो इनसे बेहतर पार्टनर कोई नहीं हो सकता। इस राशि वाले सरप्राइज देकर अक्सर अपने पार्टनर को चौंका सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

मुखवा मंदिर कहां है, क्यों प्रसिद्ध है, क्या है महत्व, किसकी पूजा होती है? पीएम मोदी भी जा चुके हैं

Masik Durgashtami: 7 मार्च को रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, इन 5 उपायों को करने से सब दुख हो जाएंगे दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।