1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Gochar 29 March: अमावस्या के दिन शनि बदलेंगे चाल, न करें ये 5 गलतियां, जीवन हो जाएगा अस्त-व्यस्त

Shani Gochar 29 March: अमावस्या के दिन शनि बदलेंगे चाल, न करें ये 5 गलतियां, जीवन हो जाएगा अस्त-व्यस्त

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 27, 2025 09:38 am IST,  Updated : Mar 27, 2025 09:38 am IST

Shani Gochar: चैत्र अमावस्या 29 मार्च को है और इसी दिन शनि मीन राशि में गोचर भी करेंगे। इसके साथ ही इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। इस दिन किन कार्यों को करने से आपको बचना चाहिए। आइए जानते हैं।

Saturn Transit - India TV Hindi
शनि गोचर Image Source : FREEPIK

Shani Gochar: शनि ग्रह 30 साल के बाद मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 29 तारीख को अमावस्या तिथि के दिन शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। इसीलिए 29 मार्च के दिन कुछ गलतियां करने से आपको बचना चाहिए। ये गलतियां अगर आप करते हैं तो लंबे समय तक शनि का प्रकोप आप पर बरस सकता है। आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और करियर से लेकर पारिवारिक जीवन तक अस्त-व्यस्त हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो गलतियां जो आपको 29 मार्च के दिन नहीं करनी।

वाद-विवाद से बचें 

मार्च 29 तारीख को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। इस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा, शनि मीन राशि में गोचर करें, अमावस्या तिथि भी रहेगी और कई अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। सूर्य ग्रहण के कारण इस दौरान नकारात्मकता वातावरण में व्याप्त हो सकती है। इसलिए आपको किसी भी प्रकार का वाद-विवाद करने से इस दिन बचना चाहिए। ऐसे करने से मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही आपके पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। 

बाहर का भोजन खाने से बचें 

इस दिन शनि गोचर और सूर्य ग्रहण है। इसलिए गलती से भी बाहर का भोजन आपको इस दिन नहीं करना चाहिए। इसके कारण नकारात्मक शक्तियां आपको प्रभावित कर सकती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यूं तो सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचना चाहिए, लेकिन अगर खाना जरूरी हो तो केवल घर का ही बना भोजन खाएं। 

यात्रा करने से बचें 

29 मार्च के दिन आपको यात्रा करने से भी बचना चाहिए। इस दिन की गई यात्राओं को शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही यात्राओं से शुभ फलों की प्राप्ति भी कम ही होती है। इस दिन घर पर रहकर अगर आप ईश्वर का ध्यान करते हैं और मंत्रों का जप करते हैं तो शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। 

इस रंग के कपड़े पहने से बचें 

आपको 29 मार्च के दिन काले या गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए ऐसा करने से शनि की क्रूर दृष्टि आप पर पड़ सकती है। इसके कारण लंबे समय तक आपका जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ साबित होगा। 

देवी-देवताओं की मूर्तियां छूने से बचें 

ग्रहण वाले दिन देवी-देवताओं की मूर्ति को छूना भी अशुभ माना जाता है। इस दिन पूजा घर को भी लाल या पीले कपड़े से ढककर रखना चाहिए। सूर्य ग्रहण के बाद आपको पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए और उसके बाद ही पूजा करनी चाहिए। हालांकि सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान और मंत्रों का जप आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के व्रत 9 नहीं 8 दिन तक, इस तिथि का होगा क्षय, नोट कर लें डेट

सूर्य और चंद्र ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? जानें इनके स्वभाव और भविष्य के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।