1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, इस दौरान बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, वरना छिन जाएगा सुख-चैन

सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, इस दौरान बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, वरना छिन जाएगा सुख-चैन

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 23, 2025 06:25 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 06:25 pm IST

Surya grahan and shani amavasaya 2025: 29 मार्च के दिन शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण दोनों का संयोग बनेगा। ऐसे में इस दिन इन कामों को करने से बचना चाहिए। वरना आपके जीवन पर इसका अशुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।

सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या- India TV Hindi
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या Image Source : FILE IMAGE

Surya Grahan and Shani Amavasya 2025: ज्योतिषों में 29 मार्च की तारीख बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दिन जहां साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। वहीं दूसरी तरफ इसी दिन शनि अमावस्या भी है। ऐसे में 29 मार्च को सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग बनने वाला है। शनि अमावस्या पर शनि देव का प्रभाव रहता है। यह दिन शनि साढ़े साती और ढैय्या जैसे दोषों से मुक्ति पाने के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लगेगा। सूर्य ग्रहण समाप्त शाम 6 बजकर 16 मिनट होगा। तो आइए जानते हैं कि इस दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए। 

29 मार्च को भूलकर भी न करें ये काम

  • इस दिन किसी भी जानवर को जैसे- जैसे गाय, कुत्ते और कौवे को कष्ट न पहुंचाएं। 
  • इस दिन बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें। वरना शनि देव का प्रकोप बढ़ सकता है।
  • इस दिन नशा, चोरी आदि जैसे बुरे कार्य भूलकर भी न करें। वरना आपको शनि देव का दंड झेलना पड़ेगा। 
  • सूर्य ग्रहण के समय कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित माना गया है। 
  • ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को भी स्पर्श न करें। ग्रहण के समय मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। 
  • शनि अमावस्या के दिन दाढ़ी,नाखून, बाल न काटें। ऐसा करने से शनि दोष लगता है। 
  • इस दिन तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें।

सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन करें ये काम

  • शनि अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान-दान जरूर करें। 
  • शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग में दान पुण्य करें। गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें। 
  • शनि देव और सूर्य मंत्रों का जाप करें। 
  • ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान भी करें। 
  • शनि अमावस्या के दिन शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीया जलाएं। 
  • शनि अमावस्या के दिन शनि देव को सरसों का तेल और काला तिल अर्पित करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2025 Date: राम नवमी के दिन बन रहे हैं ये दुर्लभ शुभ संयोग, यहां जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Chaitra Amavasya 2025: चैत्र अमावस्या कब है 28 या 29 मार्च? यहां जानिए सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।