1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Bada Mangal 2026 Bhog: कल मनाया जाएगा पांचवां बड़ा मंगल, हनुमान जी को जरूर लगाएं ये 5 भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

Bada Mangal 2026 Bhog: कल मनाया जाएगा पांचवां बड़ा मंगल, हनुमान जी को जरूर लगाएं ये 5 भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 01, 2026 08:55 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 08:55 pm IST

Bada Mangal 2026: 2 जून को पांचवां बड़ा मंगल मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

बड़ा मंगल 2026- India TV Hindi
बड़ा मंगल 2026 Image Source : PEXELS

Bada Mangal 2026: 2 जून को पांचवां बड़ा मंगल मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन संकटमोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और भक्तों की हर अधूरी मनोकामना पूरी होती है। वहीं बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

1. बूंदी या बूंदी के लड्डू

पांचवें बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को लाल या पीली बूंदी या लड्डू का भोग लगाएं। बूंदी का भोग लगाने से कुंडली में मंगल दोष शांत होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

2. बेसन के लड्डू

पांचवें बड़े मंगल पर हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही काम में आ रही बार-बार रुकावटें भी दूर हो जाती हैं।

3. पान का बीड़ा

बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को एक मीठा पान (बीड़ा) अर्पित करें। ध्यान रखें कि इस पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ और इलायची हो, लेकिन चूना, तंबाकू या सुपारी बिल्कुल न हो। पान का बीड़ा संकटमोचन को अर्पित करने से  बड़ी से बड़ी समस्या दूर हो जाती है।

4. चूरमा

हनुमान जी को चूरमे का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। गेहूं के आटे, शुद्ध देसी घी और गुड़ या चीनी से बना चूरमा बजरंगबली को अत्यंत प्रिय है। इसका भोग लगाने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

5. केला 

बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को केले का भोग लगाएं। केला चढ़ाने से मानसिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही हनुमान जी अपने भक्तों को सभी संकटों से शीघ्र छुटकारा दिला देते हैं।

भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जी का कोई भी भोग तब तक अधूरा माना जाता है जब तक कि उसमें तुलसी का पत्ता शामिल न हो। भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी तुलसी का पत्ता अर्पित करने से बेहद जल्दी तृप्त और प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए हर भोग के ऊपर तुलसी का पत्ता जरूर रखें। बड़े मंगल के दिन सुबह या शाम की पूजा के समय हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। भोग अर्पित करते समय 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें या हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाएंगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Bhanu Saptami 2026 Date: जून में अधिक मास की भानू सप्तमी कब मनाई जाएगी? यहां जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।