1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Baglamukhi Jayanti Upay: शुक्रवार को बगलामुखी जयंती के दिन करें आसान उपाय, हर समस्या से मिलेगी मुक्ति

Baglamukhi Jayanti Upay: शुक्रवार को बगलामुखी जयंती के दिन करें आसान उपाय, हर समस्या से मिलेगी मुक्ति

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 23, 2026 07:40 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 07:40 pm IST

Friday Remedies: शुक्रवार को बगलमुखी जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में इस दिन इन खास उपायों को करने से हर समस्या से छुटकारा मिल सकता है। तो यहां जानिए शुक्रवार को किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।

बगलामुखी जयंती- India TV Hindi
बगलामुखी जयंती Image Source : INDIA TV

Baglamukhi Jayanti Upay: शुक्रवार को बगलामुखी जयंती मनाई जाएगी। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को देवी बगलामुखी के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। देवी बगलामुखी दस महाविद्याओं में से एक हैं। इनकी उत्पत्ति सौराष्ट्र के हरिद्रा नामक सरोवर से मानी जाती है और इन्हें पीताम्बरा के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल पीताम्बरा का अर्थ होता है पीले हैं वस्त्र जिसके, यानि जिसने पीले वस्त्र धारण किये हों और देवी बगलामुखी को पीला रंग बहुत ही प्रिय है। देवी मां पीले रंग के वस्त्र धारण करती हैं और इनकी पूजा करने वाले व्यक्ति को भी कोशिश करके पीले रंग के ही वस्त्र धारण करने चाहि। साथ ही देवी मां की पूजा में अधिक से अधिक पीले रंग की चीज़ों का ही इस्तेमाल किया जाता है। मां बगलामुखी को शत्रुनाश की देवी भी कहा जाता है। बगलामुखी जयंती के दिन इन विशेष उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

  • अगर आप किसी को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन आपको मधु, यानि शहद, घी और शक्कर से युक्त नमक से हवन करना चाहिए।

  • अगर आप किसी को अपने वश में करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन आपको शहद, घी और शक्कर से युक्त तिलों से हवन करना चाहिए।

  • अगर आप स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन आपको दूब, गुरुच और लावा को मधु, घी और शक्कर के साथ मिलाकर हवन करना चाहिए।

  • अगर आपके जीवनसाथी की सेहत में बार-बार उतार-चढ़ाव बना रहता है, तो अपने जीवनसाथी के अच्छे स्वास्थ्य के लिये शुक्रवार के दिन चार-चार सौ ग्राम सात अलग-अलग अनाज लेकर अलग-अलग पॉलिथीन में डाल दें और उन सातों अनाज को अलग-अलग मंदिरों में दान कर दें।

  • अगर आपके घर-परिवार में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, जिसका सीधा असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ रहा है तो शुक्रवार के दिन घर की महिला अपने घर की थोड़ी-सी धूल लेकर एक च़ॉकलेटी रंग के कपड़े में बांधकर, अपने घर से बहुत दूर किसी विराने में दबा दें।

  • अगर आपका अपने बिजनेस साझेदार के साथ तालमेल ठीक नहीं चल रहा है या आपका बिजनेस साझेदार आपसे किसी मुद्दे पर खुलकर बात नहीं करता, तो शुक्रवार गमले समेत दो सफेद फूल वाले पौधे लें। उनमें से एक गमले को मंदिर में भेंट कर दें और दूसरे सफेद फूल के पौधे को अपने बिजनेस साझेदार को गिफ्ट कर दें।

  • अपने मन की शांति के लिये शुक्रवार के दिन पके हुए सफेद बासमती चावल में पिसी हुई शक्कर डालकर सफेद रंग की गाय को खिलाएं और साथ ही दोनों हाथ जोड़कर गौ माता का आशीर्वाद लें।

  • अपने घर की सुख-समृद्धि के लिये शुक्रवार सफेद, साफ रूई की बाती बनाकर, घी में डुबोकर रख दें और शुक्रवार को पूरा दिन रखा रहने दें। अगले दिन उन सारी रूई की बाती को एक डिब्बी में डालकर किसी मंदिर में दे आयें।

  • अगर आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन आपको अपने भांजे या भतीजे को वस्त्र भेंट करने चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

  • अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो शुक्रवार के दिन आपको दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को यथाशक्ति भोजन कराना चाहिए।

  • अगर आपके स्वभाव में बहुत अधिक चंचलता है, जिससे आपके काम समय पर पूरे नहीं हो पाते हैं, तो शुक्रवार के दिन आपको थोड़े-से तिल लेकर बहते जल में प्रवाहित करने चाहिए।

  • अगर आप अपने काम में कुशलता हासिल करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन आपको अपने गुरु, कुल पुरोहित या फिर किसी मंदिर के पुजारी का आशीर्वाद लेना चाहिए और उन्हें पीले रंग की कोई वस्तु भेंट करनी चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Badrinath Temple Facts: बद्रीनाथ मंदिर के बारे में 10 ऐसी बातें जो आपने नहीं सुनी होंगी, यहां पढ़ें बद्री विशाल के पौराणिक रहस्य

Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई कब रखा जाएगा अपरा एकादशी का व्रत? डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।