1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बसंत पंचमी के बाद होगा 3 राशियों का भाग्योदय, बृहस्पति देव की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

बसंत पंचमी के बाद होगा 3 राशियों का भाग्योदय, बृहस्पति देव की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 01, 2025 07:29 am IST,  Updated : Feb 01, 2025 07:29 am IST

बसंत पंचमी के ठीक एक दिन बाद गुरु ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मार्गी होने से किन राशियों के जीवन में शुभ परविर्तन देखने को मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।

Basant Panchmi 2025- India TV Hindi
बसंत पंचमी Image Source : SOCIAL

बसंत पंचमी के बाद 4 फरवरी को गुरु ग्रह वक्री से मार्गी गति शुरू कर देंगे। बृहस्पति ग्रह का मार्गी 4 फरवरी की दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर होगा। गुरु को ज्योतिष में धन, वैभव, भाग्य और संपन्नता का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में गुरु का सीधी चाल चलना कई मायनों में शुभ फलदायक माना जाता है। गुरु की मार्गी गति से यूं तो सभी राशियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन सभी 12 राशियों में 3 राशियां ऐसी भी हैं जिनका भाग्योदय गुरु के मार्गी होने के बाद होगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि बसंत पंचमी के बाद किन राशियों का भाग्योदय होगा।

कर्क

गुरु का मार्गी आपके लाभ भाव में होगा। इसलिए बसंत पंचमी के पावन त्योहार के बाद आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान भाग्य के सहयोग से आपके अटके काम भी बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। वहीं कुछ जातकों को करियर के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त आपको हो सकती है, नयी जिम्मेदारियां आपको मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को बृहस्पति देव की कृपा से रोजगार मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों का कर्क राशि के जातकों को सहयोग मिलेगा। 

सिंह
करियर के लिहाज से बसंत पंचमी के बाद का समय अनुकूल साबित होगा। करियर के क्षेत्र में आ रही कई परेशानियों का हल गुरु बृहस्पति की कृपा से मिल सकता है। आपके कर्म भाव में विराजमान शुभ ग्रह बृहस्पति सकारात्मकता आपके अंदर भरेंगे। अपने नेतृत्व कौशल से ऊंचे पदों पर इस राशि के जातक पहुंच सकते हैं। धन-धान्य में इस दौरान वृद्धि होगी और भाग्य का भी पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ संबंधों में निखार आएगा। वहीं जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन की गाड़ी भी पटरी पर आएगी। 

मकर
इस राशि वालों के पंचम भाव में बसंत पंचमी के बाद गुरु का मार्गी होगा। यह भाव आपकी भावनाओं, शिक्षा और प्रेम को दर्शाता है। इस भाव में गुरु के होने से शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां आपको हासिल होंगी। आपके कौशल से करियर क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा। इस राशि के कई जातकों का भाग्योदय इस दौरान हो सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने की भी संभावना है, जिसमें शामिल होकर आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन जरूर करें सरस्वती स्तोत्रम् का पाठ, मां शारदा देंगी विद्या-बुद्धि का आशीर्वाद

बसंत पंचमी के दिन जा रहे महाकुंभ तो घर जरूर लाएं ये शुभकारी चीजें, सुख-समृद्धि की नहीं रहेगी कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।