Naye Kapde Kis Din Kharidna Chahiye: नए कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है। खासतौर पर त्योहार, शादी या किसी शुभ अवसर पर लोग नए वस्त्र जरूर खरीदते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सिर्फ शुभ कार्यों के लिए ही नहीं, बल्कि नए कपड़े खरीदने और पहनने के लिए भी कुछ खास दिन बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो सही दिन पर खरीदे और पहने गए कपड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता लेकर आते हैं। नए खरीदने और पहनने से पहले ज्योतिष नियमों को अच्छी तरह से जान लें।
कपड़ों का जीवन पर असर
हिंदू मान्यताओं में कपड़ों को सिर्फ पहनावे का हिस्सा नहीं माना जाता, बल्कि यह व्यक्ति की ऊर्जा और व्यक्तित्व से भी जुड़ा होता है। यही वजह है कि शुभ कार्यों और त्योहारों में नए कपड़े पहनने की परंपरा है। ज्योतिष के अनुसार, सही दिन पर खरीदे गए कपड़े व्यक्ति के आत्मविश्वास और भाग्य को मजबूत करते हैं।
नए कपड़े खरीदने के शुभ दिन
ज्योतिष शास्त्र में बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को नए कपड़े खरीदने के लिए शुभ बताया है। मान्यता है कि इन दिनों खरीदे गए कपड़े लंबे समय तक टिकते हैं और जीवन में शुभता लाते हैं। इनमें भी शुक्रवार का दिन सबसे बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन खरीदे गए कपड़े सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य बढ़ाते हैं।
किन दिनों में खरीदारी से बचें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार, शनिवार और रविवार को नए कपड़े खरीदना शुभ नहीं होता। कहा जाता है कि इन दिनों की गई खरीदारी से नकारात्मक प्रभाव डालती है। खासतौर पर शनिवार को खरीदे गए कपड़े मानसिक तनाव और बाधाओं का कारण बन सकते हैं।
नए कपड़े पहनने के शुभ दिन
शकुन शास्त्र के अनुसार नए कपड़े पहनने के लिए भी बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार सबसे अच्छे दिन माने जाते हैं। इन दिनों नए वस्त्र धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर जरूरत हो तो रविवार को भी नए कपड़े पहने जा सकते हैं, लेकिन इसे बहुत शुभ नहीं माना गया है।
किस दिन पहनने से क्या असर पड़ता है
मान्यता है कि मंगलवार को नए कपड़े पहनने से व्यक्ति में क्रोध बढ़ सकता है। जबकि रविवार को नए वस्त्र पहनने से रोग और तनाव बढ़ने की आशंका रहती है। वहीं, शनिवार को नए कपड़े धारण करना भी शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे मान-सम्मान में कमी और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Lakshmi Narayan Yog: मई के आखिर में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, लक्ष्मीनारायण योग कराएगा भारी धन लाभ!