1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Blue Moon 2024: ब्लू मून के बाद चमकेगा इन राशियों का सितार, धन-धान्य की होगी प्राप्ति, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव

Blue Moon 2024: ब्लू मून के बाद चमकेगा इन राशियों का सितार, धन-धान्य की होगी प्राप्ति, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 20, 2024 11:38 am IST,  Updated : Aug 20, 2024 12:00 pm IST

Blue Moon 2024: ब्लू मून की घटना 19 जुलाई को घटी थी, इसका सभी राशियों पर क्या प्रभाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Blue moon- India TV Hindi
Blue moon Image Source : FILE

Blue Moon 2024: साल 2024 में 19 अगस्त को ब्लू मून की घटना घटी थी। इस दिन पूर्णिमा तिथि के साथ ही सावन सोमवार और रक्षाबंधन का त्योहार भी था। इसीलिए ब्लू मून की घटना को बेहद खास माना जा रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा, ऐसे में आइए जान लेते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के जीवन में ब्लू मून के बाद कैसे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। 

मेष राशि: मेष राशि के लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव और अचानक परिवर्तन ब्लू मून ला सकता है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित इस दौरान आपको रखना होगा। हालांकि नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

वृषभ राशि: ब्लू मून वृषभ राशि के लिए आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपका संपर्क नए लोगों से होगा जिससे लाभा भी आपको हो सकता है। आपका प्रबंधन कौशल बेहतर होता जाएगा। इससे आप धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

मिथुन राशि:  मिथुन राशि के लिए संचार और संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं करेंगे तो गलतफहमियां आपके जीवन में पैदा हो सकती हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए यह समय भावनात्मक और पारिवारिक मामलों में परिवर्तन लाने वाला हो सकता है। जितना आप अपने परिवार के लोगों से जुड़कर रहेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। करियर क्षेत्र में उन्नति आपको मिल सकती है। 

सिंह राशि: सिंह राशि के रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का ये अच्छा समय है। सोशल मीडिया के जरिए लाभ इस राशि वालों को हो सकता है। 

कन्या राशि: ब्लू मून कन्या राशि के लिए स्वास्थ्य और कार्य शैली में परिवर्तन लाने वाला साबित हो सकता है। सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। साथ ही अपने विरोधियों से भी संभलकर रहें

तुला राशि: आपके संबंधों में ब्लू मून के बाद परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। गलतफहमियों के कारण करीबियों से दूरी बन सकती है। हालांकि इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में उचित परिणाम इस दौरान मिल सकते हैं। 

वृश्चिक राशि: ब्लू मून इस राशि के लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। आपके संचित धन में वृद्धि देखने को मिल सकती है और साथ ही जो लोग गूढ़ विषयों जैसे विज्ञान, ज्योतिष आदि का अध्ययन कर रहे हैं वो लाभ पा सकते हैं।  

धनु राशि:धनु राशि के लिए यह समय अच्छा रहेगा आपको यात्राओं से लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी और सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ सकती है।

मकर राशि: मकर राशि करियर में ब्लू मून के बाद परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे और वरिष्ठों से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।

कुंभ राशि: आपको धन लाभ ब्लू मून के बाद हो सकता है, आपके निर्णय लेने की क्षमता भी अब बेहतरीन होगी। अपने करीबियों के साथ जुड़ें और नए सामाजिक संबंधों को विकसित करते रहें।

मीन राशि: इस राशि के लोग आध्यात्मिक गतिविधियों में इस दौरान शामिल हो सकते हैं।  आपकी योग्यता में निखार देखने को मिलेगा जिससे आपकी खूब कमाई भी इस दौरान हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कर लें मोरपंख से जुड़े ये उपाय, भगवान कृष्ण दूर कर देंगे आपके सभी दुख, धन-धान्य की भी होगी प्राप्ति

मंगलवार 20 अगस्त से होगी भाद्रपद महीने की शुरुआत, हनुमान जी की मिलेगी असीम कृपा अगर पहले दिन ही आजमा लेंगे ये उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।