1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कर लें मोरपंख से जुड़े ये उपाय, भगवान कृष्ण दूर कर देंगे आपके सभी दुख, धन-धान्य की भी होगी प्राप्ति

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर कर लें मोरपंख से जुड़े ये उपाय, भगवान कृष्ण दूर कर देंगे आपके सभी दुख, धन-धान्य की भी होगी प्राप्ति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 19, 2024 01:50 pm IST,  Updated : Aug 19, 2024 06:01 pm IST

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ आसान से उपाय करके आप जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

Janmashtmi 2024- India TV Hindi
Janmashtmi 2024 Image Source : FREEPIK

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का त्योहार 2024 में 26 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही अगर आप जन्माष्टमी वाले दिन भगवान कृष्ण के प्रिय मोर पंख से जुड़े कुछ उपाय करते हैं तो आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही घर के कई दोष भी इन उपायों को करने से दूर हो जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

मोरपंख का महत्व

भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में हमेशा मोरपंख सुशोभित होता है। मोरपंख को शुभता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि मोरपंख के प्रयोग से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, साथ ही कई ग्रह दोषों से भी आपको मुक्ति मिलती है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन मोरपंख से जुड़े कुछ उपाय आपको अवश्य करने चाहिए, यह उपाय नीचे दिए गए हैं:

मोरपंख को पूजा घर में रखने के लाभ: जन्माष्टमी की रात को भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करने के बाद आपको कृष्ण मूर्ति या चित्र के सामने मोरपंख रखना चाहिए। इससे कृष्ण जी की कृपा के साथ ही आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। 

तिजोरी में रखें मोरपंख: अगर आप जन्माष्टमी के दिन मोरपंख को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या जहां भी आप धन रखते हैं, वहां रख देते हैं तो ऐसा करने से कई लाभ आपको प्राप्त हो सकते हैं। यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मोरपंख से करें श्रीकृष्ण का श्रृंगार: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का मोरपंख से आपको श्रृंगार करना चाहिए। इस उपाय से घर में शुभता आती है और घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। 

घर का वास्तु दोष इस उपाय से होगा दूर: अगर आप जन्माष्टमी के दिन घर की पूर्व दिशा में मोरपंख रखते हैं तो इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। वास्तु दोष दूर होने से आपको मानसिक और शारीरिक सुख तो मिलता ही है, साथ ही धन लाभ के भी योग बनते हैं। 

कार्यक्षेत्र में रखें मोरपंख: अगर आपको करियर या कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, आपकी आमदनी अच्छी नहीं हो पा रही है तो आपको मोरपंख अपने कार्यक्षेत्र में रखना चाहिए। इसे रखने से करियर में आपको लाभ होते हैं, नए अवसर आपको प्राप्त होने लगते हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • मोरपंख को हमेशा शुद्ध एवं पवित्र स्थान पर ही रखें।
  • जन्माष्टमी के दिन मोरपंख को गंगा जल से पवित्र करके ही इससे जुड़ा प्रयोग करें।
  • मोरपंख को गलती से भी अपवित्र स्थान पर न रखें, इसके कारण जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

इन 4 राशियों के लोग आसानी से नहीं करते किसी से कोई वादा, लेकिन कर लें तो निभाने का रखते हैं पूरा दम

रक्षाबंधन के बाद गुरु बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लेन-देन के मामलों में रहना होगा सतर्क

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म