1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन 4 राशियों के लोग आसानी से नहीं करते किसी से कोई वादा, लेकिन कर लें तो निभाने का रखते हैं पूरा दम

इन 4 राशियों के लोग आसानी से नहीं करते किसी से कोई वादा, लेकिन कर लें तो निभाने का रखते हैं पूरा दम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 17, 2024 08:20 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 08:20 pm IST

राशिचक्र की उन राशियों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे जो, वादा भले ही आसानी से न करें लेकिन किए गए वादे को निभाने में सबसे अव्वल होती हैं।

Astrology - India TV Hindi
Astrology Image Source : FREEPIK

राशिचक्र की हर राशि का अपना अलग गुण-धर्म होता है। ऐसे ही राशिचक्र में 4 ऐसी राशियां हैं जो किसी से कोई वादा कर लें तो उसे निभाने की पूरी कोशिश करती हैं। ये राशियां आसानी से किसी से कोई वादा करती नहीं हैं, लेकिन एक बार वादा कर लिया तो उसे निभाने में कभी पीछे नहीं हटती। हालांकि, हर कोई किए गए वादे को निभाना चाहता है, लेकिन इन 4 राशियों को अपने वादे निभाने में जितना जुनूनी माना जाता है, उतना किसी और को नहीं। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोग वादे के पक्के भरोसेमंद होते हैं। इस राशि के लोग अपने वादों को पूरा करने में गर्व महसूस करते हैं और अपने वादों को तोड़ना पसंद नहीं करते हैं। इसके साथ ही सिंह राशि के लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं इसलिए अगर ये किसी को किसी बात का भरोसा दिलाते हैं, तो उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। इसके साथ ही इनका विश्वास भी इन्हें हर वादे को पूरा करने को मजबूर करता है। 

तुला राशि

तुला राशि के लोग हर कार्य को नाप तोल कर करने वाले होते हैं। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं और अपने वादों को पूरा करने में सच्चे रहते हैं। तुला राशि के लोग संतुलित जीवन जीने वाले माने जाते हैं, इसलिए ये बेवजह किसी से कोई वादा करते नहीं हैं, लेकिन अगर कभी कोई कमिटमेंट इन्हें करना पड़े तो ये फिर उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को ये भलीभांति समझते हैं और इसलिए मुंह से निकले शब्दों का भी इनके लिए बड़ा महत्व होता है। 

वृश्चिक राशि 
इस राशि वाले लोग यूं तो अपने में जीना पसंद करते हैं। लेकिन वादा निभाने के मामले में ये भी काफी अच्छे माने जाते हैं। हालांकि ये जो भी वादा करेंगे उसे बहुत सोच-समझकर करेंगे और यूं ही किसी को भी अपनी जुबान देकर ये नहीं आएंगे। जब इन्हें पूरा यकीन होता है कि ये किए गए वादे को किसी न किसी तरह से पूरा कर पाएंगे तब ही ये वादा करते हैं। यानि किसी को भी गलतफहमी में ये नहीं रखते। 

मकर राशि 
मकर राशि के लोग वादों को निभाने वाले और जिम्मेदार माने जाते हैं। इस राशि के लोग न्यायप्रिय भी होते हैं और सामाजिक भी इसलिए जो वादा इन्होंने किया है उसे कभी भी ये भूलते नहीं हैं। अनुशासन से चलने वाले मकर राशि के लोग अपनी जुबान की कीमत को जानते हैं और इसलिए कभी भी कोई वादा तोड़ते नहीं।  इनके मन की स्थिरता इन्हें बड़े से बड़ा कार्य भी आसानी से करवाने में मदद करती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

सावन सोमवार के साथ ही 19 अगस्त को है पूर्णिमा तिथि, पितृ कृपा प्राप्ति के लिए बड़ा शुभ है दिन, बस कर लें ये 5 काम

Raksha Bandhan 2024: इन 7 चीजों के बिना अधूरी है राखी की थाली, बहनें आज ही खरीद लें ये चीजें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।