1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सावन सोमवार के साथ ही 19 अगस्त को है पूर्णिमा तिथि, पितृ कृपा प्राप्ति के लिए बड़ा शुभ है दिन, बस कर लें ये 5 काम

सावन सोमवार के साथ ही 19 अगस्त को है पूर्णिमा तिथि, पितृ कृपा प्राप्ति के लिए बड़ा शुभ है दिन, बस कर लें ये 5 काम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 17, 2024 07:34 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 07:34 pm IST

सावन सोमवार के साथ ही इस बार पूर्णिमा तिथि भी 19 अगस्त को है। साथ ही इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ऐसे में पितरों के निमित्त कुछ विशेष कार्य करके आप पितृ कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Sawan Purnima - India TV Hindi
Sawan Purnima Image Source : FILE

साल 2024 में सावन का आखिरी सोमवार 19 अगस्त को है और साथ ही इस दिन पूर्णिमा और रक्षाबंधन भी है। ऐसे में 19 अगस्त को बेहद शुभ दिन माना जा रहा है। पूर्णिमा के दिन पितरों के निमित्त भी कई कार्य किए जाते हैं, ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार और पूर्णिमा तिथि के संयोग में अगर आप भी कुछ विशेष कार्य पितरों के निमित्त कर लेते हैं तो आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इन कार्यों को करने से पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। 

पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये काम

पूर्णिमा तिथि के दिन अगर सावन का सोमवार हो तो इससे अच्छा संयोग कुछ नहीं हो सकता है। इसके साथ ही साल 2024 में रक्षाबंधन और सावन सोमवार का संयोग भी बना हुआ है। ऐसे में नीचे दिए गए उपायों को करके आप पितरों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

  1. पूर्णिमा तिथि के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद सूर्य को जल का अर्घ्य देना चाहिए, साथ ही पितृ देवताओं को भी इस दौरान आपको याद करना चाहिए। इसके बाद पितृ देवताओं को धूप और दीप दीखाएं और उनका ध्यान करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। 
  2. इसके साथ ही सावन पूर्णिमा के दिन संभव हो तो पवित्र नदियों जैसे- गंगा, यमुना आदि में स्नान आपको स्नान करना चाहिए और पितरों के निमित्त अर्घ्य देना चाहिए। अगर नदियों में जाना संभव न हो तो नहाते समय इन नदियों का ध्यान करते हुए या फिर नहाने के जल में कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाकर आप स्नान कर सकते हैं। सावन पूर्णिमा के दिन अगर आप यह कार्य करते हैं तो आपके पितृ आपसे खुश होते हैं और आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 
  3. सावन पूर्णिमा के दिन अगर आप कपड़े, जुते, चप्पल, धन आदि का दान जरूरतमंद लोगों को करते हैं तो इससे भी आपके पितृ प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपको करियर कारोबार के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होती है और जीवन के कई कष्ट दूर होते हैं। 
  4. इस दिन पीपल के पेड़ तले दीपक जलाने और पीपल की परिक्रमा करने से भी पितरों की कृपा आपको प्राप्त होती है। इस दिन पीपल के साथ ही नीम, बरगद आदि पेड़ों को लगाने से भी पितृ देवों की अनुकंपा आपको प्राप्त हो सकती है। 
  5. इस दिन आपको अपने पितरों की पसंद का भोजन बनाकर जरूरतमंद लोगों को खिलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है, साथ ही अगर आप पितृ दोष से जूझ रहे हैं तो वो भी दूर होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

रक्षाबंधन के बाद गुरु बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लेन-देन के मामलों में रहना होगा सतर्क

Raksha Bandhan 2024: इन 7 चीजों के बिना अधूरी है राखी की थाली, बहनें आज ही खरीद लें ये चीजें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म