1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 18 अगस्त से बुध अस्त, अगले 30 दिन इन 4 राशियों का चमकेगा करियर, तरक्की के जबरदस्त योग

18 अगस्त से बुध अस्त, अगले 30 दिन इन 4 राशियों का चमकेगा करियर, तरक्की के जबरदस्त योग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 18, 2026 07:58 am IST,  Updated : Aug 18, 2026 07:58 am IST

बुध इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं और 18 अगस्त से ये इसी राशि में अस्त अवस्था में चले गए हैं। जानिए बुध का अस्त होना किन 4 राशियों के लिए लकी साबित होगा।

budh ast 2026- India TV Hindi
बुध अस्त 2026 Image Source : INDIA TV

ग्रहों के राजकुमार बुध 18 अगस्त 2026 को सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर कर्क राशि में अस्त हो गए हैं और 18 सितंबर तक ये इसी अवस्था में रहेंगे। बुध का अस्त होना 4 राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इन राशियों को करियर में तरक्की के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी लगने के आसार रहेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिन्हें बुध के अस्त होने से जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। 

मिथुन राशि: कारोबार में जबरदस्त सफलता मिलेगी

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना लाभकारी साबित होगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कारोबार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यों में खूब लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। यात्राओं से अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। इस दौरान आपकी वाणी काफी प्रभावशाली रहेगी जिसके दम पर आप करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल कर पायेंगे।

सिंह राशि: रुका हुआ धन प्राप्त होगा

सिंह राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना लाभकारी साबित होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बॉस के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

तुला राशि: बिजनेस में अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे

तुला राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना शुभ रहेगा। आपको निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस में अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। जमीन खरीदने की योजना बन सकती है। मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार हैं।

मीन राशि: अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे

मीन राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। साझेदारी के कार्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिलेगी। माता-पिता के सहयोग से कोई बड़ा काम करेंगे। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। जमीन या वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

लंबी हथेली या लंबी उंगलियां? हाथ का आकार खोलेगा आपके और सामने वाले के व्यक्तित्व के राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।