चंद्रमा 18 अगस्त की रात में तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच अवस्था में होते हैं। ऐसे में चंद्रमा की स्थिति के चलते कुछ लोगों को जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों को लेकर 3 राशियों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
मेष राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। त्रिक भाव में से एक आठवें भाव में चंद्रमा की स्थिति शुभ नहीं कही जाती। इस भाव में चंद्रमा की नीच अवस्था के चलते आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक मामलों में भी आपको संभलकर चलने की जरूरत होगी। धन का लेन-देन आपको सोच-समझकर करना होगा। वाहन आदि चलाते समय भी मेष राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के छठे भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे। चंद्रमा के छठे भाव में होने से आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। चंद्रमा की कमजोर स्थिति आपके आर्थिक पक्ष के लिए भी अच्छी नहीं कही जा सकती है। आपको धन का निवेश करने से इस दौरान बचना चाहिए। उधार का लेन-देन करने से भी बचें। छठे भाव में चंद्रमा के होने से आपका शत्रु पक्ष भी सक्रिय हो सकता है इसलिए कार्यक्षेत्र में बहुत संभलकर आपको हर कार्य करना चाहिए। गलत संगति से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु राशि
चंद्रमा का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा जिसे हानि का कारक माना जाता है। इसलिए 18 अगस्त के बाद धन से जुड़ा कोई भी जरूरी फैसला न लें खासकर 20 अगस्त तक। जमा धन खर्च करने की नौबत न आए इसलिए सही बजट बनाकर आपको आगे बढ़ना चाहिए। चंद्रमा की स्थिति के चलते मानसिक तनाव भी इस राशि के कुछ जातकों को हो सकता है। ध्यान का अभ्यास करने से आपको सेहत में अच्छे बदलाव दिख सकते हैं। इस राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी स्थिति में गुस्से को खुद पर हावी न होने दें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
मध्यमा उंगली पर 4 चिह्नों का होना सौभाग्य का प्रतीक, ऐसे लोग होते हैं विद्वान और प्रतिभा के धनी