पंचांग अनुसार बुध 24 जुलाई की सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। बुध के मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी पड़ेगा। ज्योतिष अनुसार बुध के गोचर से बार-बार आने वाली बाधाएं और गलतफहमियां दूर होंगी। प्रोफेशनल डील्स पक्की होंगी। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट साइन होंगे। मीडिया, जर्नलिज्म और सोशल प्लेटफॉर्म पर गतिविधियां बढ़ेंगी। चलिए अब जानते हैं बुध के मार्गी होने का किन 4 राशियों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना शुभ साबित होगा। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुध के मार्गी होने से इस राशि के सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया और संचार से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को बंपर लाभ मिलेगा। संबंधों में सुधार आएगा। वाणी में मधुरता आएगी। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा और किसी भी तरह की बहस से बचना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना अत्यंत शुभ रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। करियर में खूब सफलता मिलेगी। बिजनेस में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। परिवार में सुख और शांत बनी रहेगी। नया वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। इस राशि के लोगों की नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पुराने निवेश से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में खूब मन लगेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर अपार धन देने वाला साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आप निवेश से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान अच्छा पैसा कमाने के साथ-साथ पैसों की बचत करने में भी सफल रहेंगे। कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। बिजनेस में आप काफी अच्छा लाभ कमाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में लाभ कमाने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: