1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बुरा समय खत्म होने से पहले मिलते हैं इशारे, ये रहे ऐसे 5 शुभ संकेत, जो बताते हैं जल्द बदल सकती है किस्मत

बुरा समय खत्म होने से पहले मिलते हैं इशारे, ये रहे ऐसे 5 शुभ संकेत, जो बताते हैं जल्द बदल सकती है किस्मत

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jul 16, 2026 05:03 pm IST,  Updated : Jul 16, 2026 05:14 pm IST

अगर आपके जीवन में काफी परेशानियां चल रही है, तो अच्छा समय आने से पहले आपको कुछ शुभ संकेत मिल सकते हैं। ये बदलाव ग्रहों की अनुकूल स्थिति से जुड़े माने जाते हैं। जानिए कौन से 5 संकेत भविष्य में सकारात्मक बदलाव का इशारा करते हैं।

Lucky days coming Signs- India TV Hindi
सबसे अच्छा समय आने के 5 संकेत Image Source : PEXELS

जीवन में मुश्किल दौर हमेशा एक जैसा नहीं रहता। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब ग्रहों का प्रभाव अनुकूल होने लगता है तो व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसे संकेत दिखाई देते हैं, जो आने वाले अच्छे समय की ओर इशारा करते हैं। जो मानसिक तनाव दूर होने, रुके हुए काम बनने और नए अवसर मिलने के संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 शुभ संकेतों के बारे में, जिन्हें सकारात्मक बदलाव का प्रतीक माना जाता है।

क्या कहता हैं ज्योतिष शास्त्र?

जब कुंडली में शुभ ग्रह मजबूत होने लगते हैं, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगते हैं। अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होने के ये संकेत हर व्यक्ति में अलग-अलग रूप में नजर आ सकते हैं, लेकिन इन्हें अच्छे समय के आगमन से जोड़कर देखा जाता है।

  1. मन में सकारात्मकता बढ़ना: अगर लंबे समय से तनाव में रहने के बाद अचानक सुबह उठते ही मन शांत और प्रसन्न महसूस होने लगे, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह चंद्रमा और गुरु के अनुकूल प्रभाव का परिणाम हो सकता है। ऐसे समय में आत्मविश्वास बढ़ता है और सही निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होती है।
  2. शुभ प्रतीक दिखाई देना: अगर लगातार कुछ दिनों तक मोर, गाय, हाथी, कमल, शंख, स्वस्तिक या सफेद फूल जैसे शुभ प्रतीक दिखाई दें, तो इसे सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे संकेत सौभाग्य और नई शुरुआत की ओर इशारा करते हैं।
  3. रुके हुए काम पूरे होना: जब लंबे समय से अटके हुए काम अचानक बनने लगें, पुराने प्रयास सफल होने लगें या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने लगे, तो इसे भी शुभ समय का संकेत माना जाता है। नौकरी, कारोबार या करियर में नए अवसर मिलना भी भाग्य के साथ देने का इशारा माना जाता है।
  4. पूजा-पाठ में रुचि बढ़ना: अगर बिना किसी विशेष कारण के मंदिर जाने, पूजा-पाठ, मंत्र जाप या दान-पुण्य करने का मन अधिक होने लगे, तो इसे भी शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार गुरु और सूर्य के अनुकूल प्रभाव से व्यक्ति का झुकाव आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ सकता है, जिससे मानसिक शांति भी मिलती है।
  5. शुभ सपने और नए अवसर: मंदिर, जलता दीपक, साफ नदी, उगता सूरज या भगवान के दर्शन जैसे सपनों को शुभ माना गया है। करियर या कारोबार में लगातार अच्छे अवसर मिलना, नए लोगों से लाभदायक संपर्क बनना और छोटी-छोटी सफलताओं का सिलसिला शुरू होना भी सकारात्मक बदलाव का संकेत माना गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों की मौज, करियर और धन लाभ के प्रबल योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।