1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Navratri Ke Baad Samagri Ka Kya Kare: नवरात्रि के समापन के बाद कलश में रखे पानी, नारियल और अन्य पूजा सामग्री का क्या करना है?

Navratri Ke Baad Samagri Ka Kya Kare: नवरात्रि के समापन के बाद कलश में रखे पानी, नारियल और अन्य पूजा सामग्री का क्या करना है?

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Mar 27, 2026 01:32 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 01:33 pm IST

Navratri Ke Baad Samagri Ka Kya Kare: नवरात्रि पर्व के समापन पर अक्सर श्रद्धालुओं के मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर कलश के पानी और उस पर रखे गए नारियल का करना क्या है। तो चलिए बताते हैं नवरात्रि में इस्तेमाल हुई पूजन सामग्री का क्या करना चाहिए।

navratri- India TV Hindi
नवरात्रि पूजा में इस्तेमाल की गई सामग्रियों का क्या करें? Image Source : CANVA

Navratri Ke Baad Samagri Ka Kya Kare: नवरात्रि पर्व का समापन 28 मार्च को होगा और इसी दिन कलश विसर्जन भी किया जाएगा। अब कलश विसर्जित करते समय हर किसी के मन में ये सवाल आता है कि आखिर कलश में रखे गए पानी का क्या करना है? क्या इसे पेड़ों में डाल देना है या फिर इसका किसी अन्य तरीके से इस्तेमाल करना है। इसके अलावा लोग इस बारे में भी जानना चाहते हैं कि कलश में रखे गए नारियल, पत्तों, सिक्कों और सुपारी का क्या किया जाता है। तो आपकी इसी दुविधा को दूर करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ये खास आर्टिकल।

कलश के जल क क्या करें?

नवरात्रि में रखे गए कलश के जल को आम या अशोक के पत्तों की मदद से पूरे घर में छिड़कें। कहते हैं ऐसा करने से घर-परिवार की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके अलावा इस जल को घर के सभी सदस्य प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। फिर बचे हुए जल को बगीचे या घर के गमलों में डाल दें। 

नारियल का क्या करें?

कलश पर रखे गए नारियल को फोड़कर उसे प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्य ग्रहण करते हैं। ये माता का आशीर्वाद माना जाता है। अगर नारियल खराब निकल आया है तो इसे जल में प्रवाहित कर दें। 

सिक्के और सुपारी का क्या करें?

नवरात्रि के कलश के अंदर डाले गए सिक्के और सुपारी को अपने पर्स में या घर की तिजोरी में रख दें। इससे दरिद्रता दूर होती है। आप चाहें तो सुपारी को प्रवाहित भी कर सकते हैं।

नवरात्रि पूजन में इस्तेमाल हुए पत्तों और फूलों का क्या करें?

पूजा में इस्तेमाल हुए पत्तों और फलों को गमले की मिट्टी में दबा दें या जल में विसर्जित कर दें। साथ ही कलश के गले में बंधा कलावा परिवार के सदस्य अपनी कलाई पर बांध सकते हैं। यह सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि की समाप्ति के बाद जौ का क्या करना है? क्या इसे विसर्जित कर देना है

Akhand Jyot Visarjan Niyam: नवरात्रि की समाप्ति पर अखंड ज्योत का क्या करें, यहां जानिए नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।