Chandra Gochar: चंद्रमा 1 जून की सुबह अपनी नीच राशि वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर होगा। गुरु की राशि में चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और धन लाभ के भी योग बनेंगे। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
चंद्रमा का यह गोचर आपकी राशि से नौवें भाव में होगा। नए महीने के पहले ही दिन नवम भाव में चंद्रमा की स्थिति आपके लिए भाग्यशाली मानी जा रही है। चंद्र गोचर के प्रभाव से आपके अटके काम बनेंगे और साथ ही कारोबारियों के व्यापार का विस्तार होगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में हिस्सा आप ले सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का प्लान भी बन सकता है। काम के संबंध में की गई यात्राएं सफल होंगी। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के पांचवें भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। यह भाव शिक्षा और प्रेम का कारक माना जाता है। इस गोचर के चलते विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं और साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। क्रिएटिव फील्ड, मीडिया और आर्ट्स से जुड़े लोग कुछ नया कर सकते हैं। अचानक से आपको धन लाभ भी कहीं से प्राप्त होने की संभावना है।
धनु राशि
चंद्रमा आपके पहले भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते मानसिक रूप से अच्छे बदलाव आपमें देखने को मिल सकते हैं। चंद्रमा का गोचर आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएगा। वैवाहिक और प्रेम जीवन में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी और भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर लोगों को अच्छे अनुभव हो सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: