1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 16 सितंबर तक 4 राशियों के लिए सुनहरा समय, चंद्रमा और शुक्र की युति से मिल सकता है बड़ा आर्थिक लाभ

16 सितंबर तक 4 राशियों के लिए सुनहरा समय, चंद्रमा और शुक्र की युति से मिल सकता है बड़ा आर्थिक लाभ

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 15, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 12:33 pm IST

14 सितंबर की देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर मन के कारक चंद्रमा ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है और इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति बन गई है। जानिए इस युति से किन राशियों को तगड़ा लाभ होने वाला है।

shukra chandra- India TV Hindi
16 सितंबर तक 4 राशियों के लिए सुनहरा समय Image Source : CANVA

ज्योतिष में शुक्र और चंद्रमा की युति अत्यंत शुभ मानी जाती है। कहते हैं जब भी ये दोनों ग्रह किसी राशि में साथ आते हैं तो जातकों का झुकाव कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों की तरफ बढ़ता है। पंचांग अनुसार शुक्र-चंद्रमा की युति तुला राशि में 16 सितंबर तक बनी रहेगी। ज्योतिष की मानें तो इस युति से 4 राशियों को तगड़ा लाभ होगा। साथ ही इनके अटके काम पूरे होने की संभावना रहेगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र और चंद्रमा की युति शुभ साबित होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही तगड़ा धन लाभ होने की उम्मीद रहेगी। अचानक से अटके काम पूरे होने लगेंगे।यह संयोग खास तौर पर आपको रचनात्मक काम में फायदा देने वाला रहेगा। ज्योतिष के अनुसार इस युति से मीडिया, राइटिंग, एंटरटेनमेंट, डिजाइन और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को बंपर लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र और चंद्रमा की युति बेहद शुभ साबित होगी। आपको धन लाभ के आसार रहेंगे। यह युति आपकी कम्युनिकेशन स्किल को मजबूत करेगी, जिससे आपको करियर में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। पत्रकारिता, सोशल मीडिया, एंकरिंग, मार्केटिंग, विज्ञापन और एक्टिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपके मन में नए-नए विचार आएंगे जो आपके करियर को नई दिशा देने का काम करेंगे।

तुला राशि

यह युति तुला राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बिजनेस करने वाले लोगों को भी बंपर लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। इस राशि के फैशन, ब्यूटी, लग्जरी चीजों, मीडिया और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को खूब सफलता मिलने के आसार रहेंगे। नई संपत्ति की खरीदारी के भी योग बनेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्र और चंद्रमा की युति किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगी। 16 सितंबर तक का समय आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है। साथ ही किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। बिजनेस वालों के लिए भी समय शुभ है। क्या आप जानते हैं कि चंद्रमा का कुंडली के किन भावों में होना अत्यंत शुभ माना जाता है? यह जानने के लिए यहां क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

पितृ पक्ष में नए कपड़े और नई चीजें खरीदनी चाहिए या नहीं? जानें क्या है खरीदारी के सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।