चंद्रमा 15 अगस्त की सुबह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर होगा। इस गोचर के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने के योग बनेंगेऔर साथ ही पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आ सकती हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। यह भाव सुख और माता का कारक माना जाता है। शुभ ग्रह चंद्रमा का इस भाव में होना मिथुन वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। करियर के क्षेत्र में उन्नति के अवसर आपको प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। इस राशि के कुछ लोग अपना वाहन या भूमि-भवन खरीद सकते हैं। माता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। जो लोग घर से दूर रहते हैं वो अचानक घर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को शेयर बाजार से मुनाफा मिलने के भी योग हैं।
सिंह राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा जोकि धन और कुटुंब का कारक माना जाता है। चंद्रमा की स्थिति के चलते आर्थिक क्षेत्र में सुखद बदलाव आपको देखे को मिल सकते हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं। जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उनको लाभ मिलने के योग हैं। आपकी अटकी हुई याजनाएं भी पूरी हो सकती हैं। दूसरा भाव वाणी का कारक भी माना जाता है इसलिए अपनी बातों से आप समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी और किसी पारिवारिक समारोह में भी हिस्सा आप ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि
चंद्रमा का गोचर आपके एकादश भाव यानि की लाभ भाव में होगा। इस भाव में बैठे चंद्रमा आपके आर्थिक और करियर पक्ष पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के द्वारा आपके काम की तारीफ हो सकती है। कुछ लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आर्थिक रूप से आप प्रगति कर सकते हैं और संचित धन में वृद्धि हो सकती है। इस राशि के जो लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे थे उन्हें किसी अनुभवी की अच्छी सलाह मिल सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: