1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chaturgrahi Yog: 17 जनवरी को बनने वाला चतुर्ग्रही योग बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, करियर में सफलता के साथ ही मिलेगा मान-सम्मान

Chaturgrahi Yog: 17 जनवरी को बनने वाला चतुर्ग्रही योग बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, करियर में सफलता के साथ ही मिलेगा मान-सम्मान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 11, 2026 07:57 am IST,  Updated : Jan 11, 2026 07:57 am IST

Chaturgrahi Yog: जनवरी माह के मध्य में मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनने वाला है। 17 जनवरी को सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में युति करेंगे और चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस योग के बनने से किन राशियों को करियर में सफलता मिलेगी इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

Chaturgrahi Yog- India TV Hindi
चतुर्ग्रही योग Image Source : FREEPIK

Chaturgrahi Yog: जनवरी के महीने की 17 तारीख को चार ग्रह सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध मकर राशि में युति करेंगे। इस युति के चलते मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा इस योग के बनने से कुछ राशियों के करियर और सामाजिक जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। ये राशियां ऊच पद पा सकते हैं और साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अच्छे बदलाव इनको दिखेंगे, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

चतुर्ग्रही योग आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा।  करियर क्षेत्र में तरक्की आपको मिलेगी कुछ लोगों को पदोन्नति इस योग के बनने के बाद मिल सकती है। जो लोग जॉब में परिवर्तन करने का विचार बना रहे हैं वो भी सफल हो सकते हैं। माता-पिता आपका सहयोग हर क्षेत्र में करेंगे। कारोबारियों को भी इस योग के बनने से लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही समाज में आपकी ख्यित भी चतुर्ग्रही योग के बनने से मिल सकती है। 

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों के लिए भी चतुर्ग्रही योग का बनना शुभ साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों के स्वामी ग्रह शुक्र भी चतुर्ग्रही योग में रहेंगे जिसके चलते सकारात्मक बदलाव इनके करियर में आ सकते हैं। आपको अपने कार्य के लिए वाहवाही मिल सकती है। खासकर कला, अभिनय और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। चतुर्ग्रही योग के बनने से कुछ लोग अपना घर खरीद सकते हैं या फिर जमीन ले सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आप सक्रिय नजर आएंगे।

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के लाभ भाव में चतुर्ग्रही योग बनने वाला है। आपको अचानक से धन लाभ इस योग के बनने से मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और इसके चलते कार्यक्षेत्र में आपकी छवि भी सुधरेगी। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नया सीखने का प्रयास भी कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आप मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Shukraditya Yog: मकर राशि में 14 जनवरी को बनेगा शुक्रादित्य योग, शुरू होगा इन 3 राशियों का सुनहरा समय

मानसिक तनाव से परेशान, काम में भी नहीं लगता मन? ऐसे 5 रत्न जो बढ़ाएंगे एकाग्रता, करियर और कारोबार को देंगे नई दिशा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।