1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukraditya Yog: मकर राशि में 14 जनवरी को बनेगा शुक्रादित्य योग, शुरू होगा इन 3 राशियों का सुनहरा समय

Shukraditya Yog: मकर राशि में 14 जनवरी को बनेगा शुक्रादित्य योग, शुरू होगा इन 3 राशियों का सुनहरा समय

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 10, 2026 09:20 am IST,  Updated : Jan 10, 2026 09:20 am IST

Shukraditya Yog: 14 जनवरी के दिन सूर्य और शुक्र की युति होगी और शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। शुक्र और सूर्य की इस युति से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Shukraditya Yog- India TV Hindi
शुक्रादित्य योग Image Source : INDIA TV

Shukraditya Yog: भौतिक सुखों के कारक शुक्र और आत्म के कारक ग्रह सूर्य के बीच 14 जनवरी से शुक्रादित्य योग बनेगा। यह योग मकर राशि में बनेगा जिसका लाभ राशिचक्र की कुछ राशियों को प्राप्त हो सकता है। इन राशियों को जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। खासकर करियर और आर्थिक पक्ष में सुधार ये राशियां देख सकती है। नीचे इन राशियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

मेष राशि 

आपके लिए शुक्रादित्य योग का बनना शुभ रहेगा। आपके कर्म भाव में यह योग बनेगा इसलिए करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे बदलाव दिखेंगे। कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है वहीं कुछ लोग आमदनी में वृद्धि भी देख सकते हैं। रोजगार की नई संभावनाएं आपको मिलेंगे। आर्थिक पक्ष में भी सुधार आपको देखने को मिलेगा। आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे और जीवन के हर पहलू का आनंद ले पाएंगे। 

कन्या राशि 

कन्या वालों की रचनात्मकता शुक्रादित्य योग के बनने से बढ़ सकती है। आप कला के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। संगीत, अभिनय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके काम की तारीफ हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव आ सकते हैं। आपके प्रेम जीवन की गाड़ी पटरी पर आएगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। आपके सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। 

धनु राशि 

आपके धन भाव में शुक्रादित्य योग बनेगा इसलिए आपको धन लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ लोगों को निवेश किए गए धन से लाभ हो सकता है। आपकी योग्यता कार्यक्षेत्र में निखरकर सामने आएगी और सीनियर्स की वाहवाही भी आप पा सकते हैं। कुछ लोगों को यात्राओं पर जाने का मौका मिल सकता है और ये यात्राएं लाभदायक भी सिद्ध हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Lucky Moles on Hand: हथेली के इस हिस्से पर तिल है तो समझिए खुल गया किस्मत का खजाना, सात पुश्तों तक नहीं होती पैसों की तंगी!

Makar Sankranti (Khichdi) 2026 Date: मकर संक्रांति यानी खिचड़ी कब है 14 या 15 जनवरी? जानिए क्यों मनाया जाता है ये त्योहार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।