1. Hindi News
  2. धर्म
  3. धनतेरस की शाम खरीद लें 5 रुपए की ये चमत्कारी चीज, साल भर पैसों से भरी रहेगी आपकी तिजोरी

धनतेरस की शाम खरीद लें 5 रुपए की ये चमत्कारी चीज, साल भर पैसों से भरी रहेगी आपकी तिजोरी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 29, 2024 04:59 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 04:59 pm IST

धनतेरस के दिन सोना-चांदी के किमती आभूषण ही नहीं बल्कि 5 रुपये की एक सस्ती चीज भी आपको बेहद लाभ दिला सकती है। आज हम आपको इस चीज और इससे जुड़े कुछ आसान उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Dhanteras 2024- India TV Hindi
Dhanteras 2024 Image Source : SOCIAL

धनतेरस हिंदू धर्म के सबसे शुभ दिनों में से एक है। इस दिन देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबरे देव की पूजा की जाती है। ये तीनों ही देवी-देवता हमें सुख-समृद्धि और धन-धान्य प्रदान करते हैं। माना जाता है कि, धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण, वस्त्र, बर्तन आदि अगर हम खरीदते हैं तो घर में बरकत बनी रहती है। हालांकि बहुत से लोग आर्थिक तंगियों की वजह से कई बार धनतेरस पर ज्यादा खरीदारी नहीं कर पाते। ऐसे में आज हम धनतेरस पर खरीदे जाने वाली एक ऐसी वस्तु के बारे में बताएंगे जो आसानी से आपको 5-10 रुपये में बाजार में मिल सकती है और इसे खरीदने से माता लक्ष्मी की आपको असीम कृपा प्राप्त होती है। 

धनतेरस को खरीदें ये वस्तु

अगर आप धनतेरस के दिन कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपको धनिया के बीज इस दिन अवश्य खरीदने चाहिए। अगर 5-10 रुपये का धनिया खरीदकर इस दिन आप माता लक्ष्मी को अर्पित करते हैं, तो आप पर उनकी कृपा बरसती है। धनिया घर लाने से न केवल देवी लक्ष्मी बल्कि गणेश जी और कुबेर देव भी प्रसन्न होते हैं। 5-10 रुपये के इस धनिये से कुछ आसान से उपाय आप धनतेरस या दीवाली के दिन आजमा सकते हैं। इससे आपको जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। 

धनिया से करें ये उपाय 

  • अगर आप चाहते हैं कि, धन-धान्य की आपके पास कभी कोई कमी न हो, माता लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाती रहें तो धनेतरस के बाद धनिया माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद इस धनिया के बीजों को साफ जमीन पर बो दें। ऐसा करने से आपको जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और साथ ही संचित धन भी बढ़ता है। 
  • किसी को धन दिया है और वो आपको धन लौटा नहीं रहा है तो धनतेरस के दिन खरीदे गए धनिया बीजों को दीपावली की शाम को एक कागज में रखें और और फिर कागज की पोटली बनाकर किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। 
  • इसके साथ ही धनतेरस के दिन खरीदे गए धनिया बीजों को अगर आप दीपावली के दिन माता लक्ष्मी के पूजन में शामिल करते हैं तो इससे भी आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। इस दिन अगर आप एक लाल कपड़े में धनिया के बीज रखते हैं और उसमें एक चांदी का सिक्का रखकर देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो आपके जीवन में बरकत आती है। पूजा के अंत में आपको लाल कपड़े की पोटली बनाकर अपने घर की अलमारी में रख देना चाहिए, इससे घर में संपन्नता बनी रहती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने से धन-दौलत में होती है कई गुना अधिक वृद्धि, जानें इस दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदा जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक कारण और नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।