Diwali 2025: दीपावली का पावन पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय माता लक्ष्मी और भगवान राम की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन दीपक जलाने से आपके जीवन से अंधकार दूर होता है। इस पावन दिन पर कुछ चीजों का दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।
दिवाली पर हाथी का दिखना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के पावन पर्व के दिन अगर आपको अचानक से हाथी दिख जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में भी शुभता आएगी। साथ ही हाथी के दिखने का मतलब है कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी।
उल्लू का दिखना
उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में दीपावली के दिन उल्लू का दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है। उल्लू को देखने का अर्थ है कि माता लक्ष्मी आपके जीवन की सभी आर्थिक परेशानियों को दूर करेंगी। आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और पारिवारिक जीवन में भी आपको खुशियां मिलेंगी।
गाय का दिखना
अगर दीपावली के दिन आपको रास्ते में चलते हुए गाय दिखे तो यह शुभ संकेत है। वहीं गाय आपके घर में आ जाए तो इसे और भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी और सुख-समृद्धि की आपको प्राप्ति होगी।
छछूंदर का दिखना
दीपावली के पावन पर्व के दौरा छछूंदर का दिखना भी शुभ माना गया है। छछूंदर को दिखना इस बात का संकेत है कि आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आय के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे।
सपने में माता लक्ष्मी का आना
दीपावली के दौरान माता लक्ष्मी को सपने में देखना भी बेहद शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी सपने में आएं तो समझ जाइए आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी। माता की कृपा आपको प्राप्त होगी और आपके जीवन में धनवर्षा होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: